CBSE Exams: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों का किया ऐलान, जानें कब शुरू होगी परीक्षा

CBSE Supplementary Practical Exams: परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को 7 जुलाई तक अपने स्कूल या परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। इसके साथ ही उन्हें अपनी मार्कशीट, रिजल्ट और एडमिट कार्ड की एक कॉपी साथ लानी होगी। स्कूल के प्रधानाचार्य या केंद्र अधीक्षक को उन छात्रों की सब्जेक्ट वाइज लिस्ट तैयार कर जमा करनी होगी, जो प्रैक्टिकल एग्जाम में शामिल हो रहे हैं

अपडेटेड Jul 03, 2025 पर 3:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सीबीएसई ने 2 जुलाई को स्कूलों और छात्रों के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं

CBSE Supplementary Practical Exams: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। CBSE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल की तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 10 जुलाई से 15 जुलाई 2025 के बीच किया जाएगा। सीबीएसई ने डेट शीट पहले ही जारी कर दी थी।

सीबीएसई के कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री रिटेन एग्जाम 15 जुलाई से 22 जुलाई तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम सिर्फ एक दिन यानी 15 जुलाई को होगी।

कहां पर होगी एग्जाम


सीबीएसई के अनुसार, स्कूल के प्रधानाचार्य या केंद्र अधीक्षक को उन छात्रों की सब्जेक्ट वाइज लिस्ट तैयार कर जमा करनी होगी, जो प्रैक्टिकल एग्जाम में शामिल हो रहे हैं। इससे परीक्षा के समय पर सही तरीके से शेड्यूल और मूल्यांकन करना आसान होगा। प्रैक्टिकल एग्जाम का स्थान छात्रों के प्रकार पर निर्भर करेगा। नियमित छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं उनके अपने स्कूलों में होंगी, जबकि निजी छात्र अपनी थ्योरी परीक्षा के केंद्र पर ही प्रैक्टिकल परीक्षा देंगे।

छात्रों को दिया गया निर्देश

सीबीएसई ने 2 जुलाई को स्कूलों और छात्रों के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिससे प्रैक्टिकल एग्जाम अच्छे तरीके से आयोजित हो सके। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को 7 जुलाई तक अपने स्कूल या परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। इसके साथ ही उन्हें अपनी मार्कशीट, रिजल्ट और एडमिट कार्ड की एक कॉपी साथ लानी होगी। केंद्र पर पहुंचने के बाद छात्रों को अपनी प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख और समय नोट करना है और तय समय पर उपस्थित रहना होगा।

प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए दिशा निर्देश

अगर किसी केंद्र में किसी विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा के जरूरी लिए सुविधा नहीं है, तो सीबीएसई का रिजनल कार्यालय पास के केंद्र पर इंतजाम करेगा। कक्षा 12 के लिए बाहरी परीक्षक क्षेत्रीय अधिकारी तय करेंगे, जबकि आंतरिक परीक्षक उसी स्कूल या परीक्षा केंद्र से चुने जाएंगे। वहीं छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने स्कूल या परीक्षा केंद्र से लगातार संपर्क में रहें। साथ ही, किसी भी परेशानी से बचने के लिए दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें।

IGNOU: ईग्नू ने बढ़ाई री-रजिस्ट्रेशन की तारीख, जानें अब कब तक भर सकते हैं फॉर्म

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।