IGNOU July 2025 Re-Registration: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। इग्नू ने जुलाई 2025 सेशल के लिए री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अगर आपने अब तक री-रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इग्नू में री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 मई से शुरू हई है। री-रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट onlinerr.ignou.ac.in पर जाकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
री-रजिस्ट्रेशन की बढ़ाने के बाद छात्र ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन दोनों तरह के पाठ्यक्रमों में 15 जुलाई 2025 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इससे उन छात्रों को राहत मिलेगी जो अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे।
स्टेप 1: री-रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट onlinerr.ignou.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपना नामांकन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
स्टेप 3: इसके बाद आपकी डिटेल्स आपके डैशबोर्ड खुल जाएगा। इसके बाद री-रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
स्टेप 4: इसके बाद अपने पाठ्यक्रम का चयन करें।
स्टेप 5: फीस का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग ऑनलाइन माध्यम से करें।
स्टेप 6: भविष्य की जरूरत के लिए फॉर्म और रसीद का प्रिंट या स्क्रीनशॉट जरूर सेव करें
क्या फीस हो सकती है रिफंड
री-रजिस्ट्रेशन के लिए जमा किया गया रजिस्ट्रेशन शुल्क वापस नहीं किया जाता। हालांकि कुछ खास हालात में कोर्स फीस लौटाई जा सकती है। अगर छात्र की एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही रिफंड की मांग की जाती है, तो पूरी फीस वापस की जाती है। लेकिन अगर प्रवेश की पुष्टि हो चुकी हो, तो फीस का 15% (अधिकतम 2000 रुपए) काटकर ही रिफंड मिलेगा। वहीं, अगर छात्र ने स्टडी मैटेरियल की सॉफ्ट कॉपी का ऑप्शन चुना है, तो रजिस्ट्रेशन शुल्क काटकर बाकी राशि वापस की जाएगी।
कौन-कौन कर सकता है री-रजिस्ट्रेशन
इग्नू ने कहा, री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा सभी मौजूदा छात्रों के लिए उपलब्ध है। अगर किसी छात्र ने टर्म एंड परीक्षा और असाइनमेंट जमा नहीं किया है, वो छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें इग्नू में जुलाई 2025 सत्र के लिए पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया 15 मई से शुरू हुई है। यह प्रक्रिया उन छात्रों के लिए है जो अगले सेमेस्टर या साल में अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। भारतीय और विदेशी छात्र दोनों IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।