Chhattisgarh Board 10th-12th Result 2026: तैयार रखें रोल नंबर, आज ढाई बजे हाथ में होगा बोर्ड परीक्षा का परिणाम

Chhattisgarh Board 10th-12th Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड से 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट आज दोपहर 2.30 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर और जरूरी क्रेडेंशियल तैयार रखें। आइए जानें कहां और कैसे देखें परिणाम

अपडेटेड Apr 29, 2026 पर 11:02 AM
Story continues below Advertisement
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।

Chhattisgarh Board 10th-12th Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) से 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए आज का दिन बड़ा और निर्णायक साबित होगा। छत्तीसगढ़ बोर्ड आज दोपहर 2.30 बजे 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (हायर सेकेंडरी) कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी करने जा रहा है। यह जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए दी थी।

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस सचिवालय कार्यालय, 5वीं मंजिल, महानदी भवन, नया रायपुर, अटल नगर में आयोजित होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सीजी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 का लिंक लाइव कर दिया जाएगा। शैक्षिक सत्र 2025-26 में बोर्ड परीक्षा देने वाले दोनों कक्षा के छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपने नंबर देख सकेंगे। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट का लिंक एक्टिव होने से पहले अपना रोल नंबर निकालकर तैयार रखें।

वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की स्थिति में छात्र वैकल्पिक माध्यम जैसे SMS या DigiLocker के जरिए भी परिणाम देख सकेंगे। एसएमएस या डिजीलॉकर की सुविधा के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस साल परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत और जिला-वार प्रदर्शन जैसी अहम जानकारी भी साझा करेगा। परीक्षा परिणाम के साथ बोर्ड सभी छात्रों की ऑनलाइन मार्कशीट भी जारी करेगा, जो प्रोविजनल होगी। ओरिजिनल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों से प्राप्त करनी होगी।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च तक और 12वीं की 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गई थी इन परीक्षाओं में छत्तीसगढ़ राज्य भर में फैले सैकड़ों परीक्षा केंद्रों पर छात्रों ने हिस्सा लिया था। इस साल 10वीं की परीक्षा में लगभग 3.21 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा में करीब 2.45 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था।

रिजल्ट जारी होने के ठिकाने

cgbse.nic.in


results.cg.nic.in

digilocker.gov.in

web.umang.gov.in

12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम भी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। 12वीं कक्षा के आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के छात्र भी आज आधिकारिक स्रोतों पर अपना परिणाम देख सकेंगे।

कैसे चेक करें छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CGBSE 10th Result 2026 / CGBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

CBSE Class 12th result date 2026: अटकलें तेज, क्या अप्रैल में ही आएंगे 12वीं के भी नतीजे? जानें लेटेस्ट अपडेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।