CLAT 2026 के लिए पंजीकरण हुए शुरू, जानिए क्या है आखिरी तारीख और कब होगी परीक्षा

CLAT 2026 कानून के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के इच्छु युवाओं के लिए क्लैट परीक्षा का पंजीकरण शुरू हो चुका है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है, जबकि इसकी परीक्षा 7 दिसंबर को होगी।

अपडेटेड Aug 02, 2025 पर 8:21 PM

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के संघ (NLUs) ने औपचारिक तौर से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) के लिए पंजीकरण शुरू करने की घोषणा कर दी है। इसके जरिए छात्र देशभर में 24 एनएलयू और उनके सम्बध संस्थानों के कानून के स्नातक (UG) और परास्नातक (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।

इसके तहत छात्र 31 अक्टूबर 2025 तक पंजीकरण कर सकते हैं। इसकी परीक्षा 07 दिसंबर 2025 को 2.00 बजे से 4.00 बजे के बीच होगी। पीडब्लूडी अभ्यर्थियों को 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

ऑफलाइन होगी परीक्षा

क्लैट 2026 की परीक्षा ऑफलाइन यानी कागज और कलम के माध्यम से कराई जाएगी। इसमें 150 बहु विकल्प सवाल (MCQ) पूछे जाएंगे। यह प्रश्न पत्र 150 अंकों का होगा। परीक्षा में हर सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत जवाब पर -0.25 अंक होंगे। इस परीक्षा में पाँच क्षेत्रों से सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें अंग्रेजी, करंट अफेयर्स सहित सामान्य ज्ञान, क्वांटिटेटिव टेक्नीक्स, लॉजिकल रीजनिंग और लीगल रीजनिंग होंगे। इसके अलावा हर श्रेणी में समझ आधारित बहु विकल्प सवाल होंगे, जो एनालिटिकल, रीजनिंग और रीडिंग कौशल की परख करने के लिए होंगे।

आवेदन शुल्क

क्लैट 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 4000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग, बीपीएल उम्मीदवारों को 3500 रुपये अदा करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान शुल्क का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।


CLAT 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट https://consortiumofnlus.ac.in पर जाएं
  • ‘CLAT 2026’ पर क्लिक करें और ‘रजिस्टर’ विकल्प चुनें।
  • अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से एक अकाउंट बनाएं।
  • ईमेल आईडी सत्यापित करें और क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण भरें।
  • स्कैन डॉक्युमेंट अपलोड करें
  • पासपोर्ट आकार की तस्वीर
  • हस्ताक्षर
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • परीक्षा केंद्र की प्राथमिकता चुनें (उपलब्धता के आधार पर आपको कोई भी केंद्र दिया जा सकता है)।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति सुरक्षित रखें।

CSIR UGC NET जून 2025 एग्जाम का आंसर-की हुआ जारी, इस दिन तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।