CM Shri Admission Test 2025: कल 13 सितंबर को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

CM Shri Admission Test 2025 Admit Card: केंद्र सरकार के पीएम श्री स्कूल योजना पर आधारित दिल्ली सरकार की पहल सीएम श्री स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा 13 सितंबर को होगी। इसके लिए आवेदन करने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

अपडेटेड Sep 12, 2025 पर 2:01 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली सरकार की पहल सीएम श्री स्कूलों में प्रवेश के लिए कल होगी परीक्षा।

CM Shri Admission Test 2025: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) दिल्ली में स्कूली शिक्षा को मजबूत और सुलभ बनाने के लिए राज्य सरकार ने सीएम श्री स्कूलों की शुरुआत की है। केंद्र सरकार के पीएम श्री स्कूल योजना पर आधारित सीएम श्री स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए 13 सितंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। दिल्ली सरकार ने इसके लिए एडमिट कार्ड पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा कक्षा 6, 7 और 8 में दाखिले के लिए होगी। सीएम श्री स्कूल के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। इसका आयोजन दिल्ली के 98 केंद्रों पर किया जाएगा।

सीएम श्री स्कूलों में प्रवेश के लिए लागू आयु सीमा में सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार दी जाएगी। वहीं शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार की नीति के अनुसार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर)/सीडब्ल्यूएसएन उम्मीदवारों को पात्रता अंकों में 5% की छूट दी जाएगी। दिल्ली सरकार के 70 से ज्यादा सीएम श्री स्कूल में इस सत्र से पढ़ाई शुरू होनी है। इन स्कूलों में कक्षा 6, 7 और 8 में दाखिला हो सकेगा। इसके लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा मिलेगी। इन स्कूलों की घोषणा आरटीई (राइट टू एजुकेशन) की धारा 2 (पी) के तहत एक विशेष श्रेणी के स्कूल के रूप में की गई है।

इस तरह के सवाले पूछे जाएंगे

सीएम श्री प्रवेश परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 150 मिनट का समय मिलेगा। यह परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। इसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सवाल होंगे। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, मेंटल एलिजिबिलिटी और गणित से जुड़े सवाल होंगे।

डाउनलोड करें एडमिट कार्ड


  • आधिकारिक वेबसाइट https://edudel.nic.in/CMSHRIApp/Home.aspx पर जाएं।
  • सीएम श्री प्रवेश पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन आईडी/अप्लीकेशन नंबर की मदद से लॉगिन करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, इसे दर्ज करें। आपकी कक्षा का प्रवेश पत्र जारी होने पर दिखाई देगा।
  • इसके बाद ‘डाउनलोड’ बटन पर क्लिक करें, प्रवेश पत्र को सेव करें और उसका प्रिंटआउट लें।
  • प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें।

IIM CAT Exam 2025: अभी तक नहीं किया है पंजीकरण तो जल्दी करें, 13 सितंबर को है आवेदन की लास्ट डेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।