CMAT 2026 Admit Card: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुए सीमैट एडमिट कार्ड, 25 जनवरी को होगी परीक्षा

CMAT 2026 Admit Card: सीमैट 2026 की परीक्षा 25 जनवरी 2026 को होनी है। इसके प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जा चुके हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इसे अपने लॉगइन क्रिडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 1:21 PM
Story continues below Advertisement
यह परीक्षा देश के टॉप बिजनेस स्कूलों से एमबीए और पीजीडीएम कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

CMAT 2026 Admit Card: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 25 जनवरी को देश के विभन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइउट cmat.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा। बता दें, यह परीक्षा देश के टॉप बिजनेस स्कूलों से एमबीए और पीजीडीएम कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

एडमिट कार्ड में ये जानकारी जरूर देखें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, रोल नंबर आदि की जानकारी अच्छे से जांच लें। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी दिशा निर्देशों को भी ध्यान से जरूर पढ़ लें। परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं और तय समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।

कब होगी सीमैट परीक्षा?

एनटीए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीमैट 2026 परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देश भर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित यानी सीबीटी मोड में होगी। यह परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

पेपर पैटर्न


इस परीक्षा में रीजनिंग, भाषा, सामान्य जागरूकता, क्वांटिटेटिव टेक्निक्स, डेटा इंटरप्रिटेशन और इनोवेशन एवं आंत्रप्रेन्योर विषय से 400 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक अंक की नेगेटिव मार्किंग भी जाएगी।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT पर जाएं।
  • होम पेज पर मौजूद CMAT 2026 Admit Card Download लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिए गए सुरक्षा पिन को भरें और सबमिट बटन दबाएं।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए कम से कम 2 प्रिंटआउट निकाल लें।

UP Board Exam 2026: 18 फरवरी से परीक्षा के लिए अंतिम चरण में तैयारियां, कंट्रोल रूम से जोड़े गए परीक्षा केंद्र

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।