CTET 2026 Correction Window: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। सितंबर 2026 की परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरे जा चुके हैं। इसके बाद सुधार विंडो (Correction Window) के जरिए बोर्ड फॉर्म में गलतियों को सुधारने का मौका देता है। बोर्ड ने सीबीएसई सीटेट सितंबर 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 18 जून 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
सुधार की यह सुविधा 15 जून से खुली करेक्शन विंडो सीमित अवधि के लिए ही है। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी जानकारी ध्यान से देखें और इस समय के अंदर करेक्शन कर लें, क्योंकि विंडो बंद होने के बाद कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकेगा। परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों को बदलाव करने के लिए अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके ctet.nic.in पर लॉग इन करना होगा।
सीटेट आवेदन फॉर्म में जिन जानकारियों में बदलाव किया जा सकता है, उनमें निजी जानकारी, परीक्षा पेपर चुनना, विषय चुनना और परीक्षा शहर की पसंद शामिल हो सकती है। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान किसी भी दिक्कत से बचने के लिए फाइनल सबमिशन से पहले सभी डिटेल्स को दोबारा चेक कर लें।
सीटेट सितंबर 2026 आवेदन फॉर्म में सुधार कैसे करें?
क्यों होती है सीटेट परीक्षा?
सीटेट परीक्षा केंद्र सरकार से वित्त पोषित या मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षिक पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करने के लिए होती है। सितंबर 2026 का सेशन 6 सितंबर, 2026 को होना है।
परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होगा हॉल टिकट
सीटेट सितंबर 2026 के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम की तारीख से कुछ दिन पहले ऑनलाइन जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट से अपनी लॉगिन जानकारी का इस्तेमाल करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।