CTET Admit Card 2026 OUT: सीटीईटी के दोनों पेपर का एडमिट कार्ड जारी, आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

CTET Admit Card 2026 OUT: सीटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इसकी सूचना सीबीएसई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए साझा की है। आइए जानें इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 10:36 AM
Story continues below Advertisement
सीबीएसई परीक्षा शहर पर्ची पहले ही जारी कर चुका है।

CTET Admit Card 2026 OUT: सीटीईटी की 7 और 8 फरवरी को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड आ आधिकारिक वेबसाइट पर ctet.nic.in जारी कर दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता (CTET) का हॉल टिकट जारी करने की सूचना अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की है। बता दें, सीबीएसई परीक्षा शहर पर्ची पहले ही जारी कर चुका है। इसे डाउनलोड करने के लिए अभ्यथियों को अपने आवेदन संख्या यानी रोल नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड


  • CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CTET Paper 1 & Paper 2 Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

सीटेट परीक्षा फरवरी 2026 सत्र का कार्यक्रम

7 फरवरी 2026 (शनिवार)

पेपर II (सुबह की शिफ्ट): सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

पेपर I (दोपहर की शिफ्ट): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक

8 फरवरी 2026 (रविवार)

पेपर II (सुबह की शिफ्ट): सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

पेपर I (दोपहर की शिफ्ट): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक

परीक्षा से एक घंटे पहले करना होगा रिपोर्ट

7 और 8 फरवरी को सीबीएसई की सीटेट परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों को निर्धारित समय से कम से कम एक घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। सीबीएसई ने रिपोर्टिंग टाइम पर सख्त निर्देश दिए हैं और कहा है कि किसी भी हालत में रिपोर्टिंग टाइम के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी।

परीक्षा का फॉर्मेट और महत्व

इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 60% (90 अंक) स्कोर करना होगा। हर पेपर की अवधि 2.30 घंटे होगी।

सरकारी स्कूलों में बतौर शिक्षक जुड़ने का मौका

सीटेट उन उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी एलिजिबिलिटी टेस्ट है जो केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे केवीएस और एनवीएस सरकारी स्कूलों में बतौर शिक्षक जुड़ना चाहते हैं। इस परीक्षा को पास करने के बाद वे अलग-अलग राज्य सरकारों द्वारा चलाए जाने वाले स्कूलों में भी शिक्षक बन सकते हैं।

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों के लिए सख्त निर्देश, वेरिफिकेशन के बाद ही होगी नियुक्ति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।