CTET Exam Date 2026 Out: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026 के 22वें एडिशन के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों के राहत की खबर है। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा परीक्षा की नई तारीख घोषित होने का इंतजार कर रहे थे। इन उम्मीदवारों का इंतजार खत्म करते हुए बोर्ड ने सीटेट 22वें एडिशन की परीक्षा तारीख घोषित कर दी है। 14 सितंबर को जारी पब्लिक नोटिस के अनुसार, सीटेट 2026 का आयोजन 12 और 13 दिसंबर, 2026 को होगा।
सीटेट एग्जाम पहले 6 सितंबर को होना था, लेकिन सीबीएसई ने आवेदन विंडो फिर से खोलने के बाद इसे टाल दिया। जिन उम्मीदवारों ने सितंबर 2026 सत्र के लिए आवेदन किया है, वे अब बदला हुआ परीक्षा कार्यक्रम शेड्यूल देख सकते हैं।
सीटेट 2026 परीक्षा शहर स्लिप
सीबीएसई नोटिस के अनुसार, सीटेट परीक्षा शहर की जानकारी स्लिप परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले जारी की जाएगी। स्लिप में कैंडिडेट्स को उस शहर के बारे में बताया जाएगा जहां उनका परीक्षा केंद्र होगा। कैंडिडेट्स को अपडेट के लिए नियमित सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए।
सीटेट 2026 कैंडिडेट्स अब रिवीजन पर करें फोकस
सीटेट 2026 22वें संस्करण की तारीखें घोषित होने के बाद, परीक्षार्थी अब उसी हिसाब से अपनी तैयारी प्लान कर सकते हैं। अगर इस परीक्षा का सिलेबस पहले पूरा कर चुके हैं, तो परीक्षार्थी अब रिवीजन, पिछले साल के सवाल और मॉक टेस्ट पर फोकस कर सकते हैं।
कैंडिडेट्स सेक्शन-वाइज टेस्ट भी दे सकते हैं ताकि उन टॉपिक्स को पहचाना जा सके जिनमें उन्हें और प्रैक्टिस की जरूरत है। रेगुलर मॉक टेस्ट उन्हें अपनी स्पीड सुधारने और एग्जाम के दौरान टाइम मैनेज करने में मदद कर सकते हैं।