Get App

CTET Exam Postponed 2026: सीबीएसई ने टाली सीटेट परीक्षा और फिर से खोली आवेदन विंडो, अब 01 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

CTET Exam Postponed 2026: सीबीएसई बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सीटेट 2026 परीक्षा को टाल दिया है। साथ ही, बोर्ड ने सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन फिरे खोल दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब 01 सितंबर, 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आइए जानें

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2026 पर 12:31 PM
CTET Exam Postponed 2026: सीबीएसई ने टाली सीटेट परीक्षा और फिर से खोली आवेदन विंडो, अब 01 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
1 सितंबर को एप्लीकेशन पोर्टल बंद होने के बाद परीक्षा की बदली हुई तारीख बताई जाएगी।

CTET Exam Postponed 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद 22वें केंद्रीय शिक्षक अर्हता परीक्षा (CTET) को टाल दिया है। साथ ही, बोर्ड ने सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। इससे उन उम्मीदवारों को आवेदन करने का एक और मौका मिल गया है जो पहले पंजीकरण नहीं कर पाए थे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब 1 सितंबर, 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, योग्य शिक्षकों के लिए जरूरी शिक्षक अर्हता परीक्षा (TET) क्वालिफिकेशन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देखते हुए आवेदन विंडो फिर से खोली गई है। बोर्ड ने कहा कि यह अतिरिक्त मौका इसलिए दिया गया है ताकि योग्य शिक्षकों के पास क्वालिफिकेशन की जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय हो। सीबीएसई 22वां सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) आयोजित कर रहा है। अब तक सीटेट के कुल 21 संस्करण हो चुके हैं। सीटेट के 21वें संस्करण का रिजल्ट 30 मार्च को घोषित किया गया था।

सीबीएसई ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने योग्य शिक्षकों को तय टीईटी योग्यता हासिल करने की कानूनी जरूरत को पूरा करने के लिए एक सही मौका देने की जरूरत पर जोर दिया है। इसे देखते हुए और उम्मीदवारों के व्यापक हित में, यह तय किया गया है कि 25 अगस्त से 1 सितंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल खोलकर उन सभी योग्य उम्मीदवारों को एक मौका दिया जाए जो पहले की आवेदन विंडो का फायदा नहीं उठा सके थे।" 22वें सीटेट का नोटिफिकेशन 8 मई को जारी किया गया था, और ऑनलाइन आवेदन 11 मई से 10 जून तक लिए गए थे।

सीटेट 2026 परीक्षा कब होगी?

आवेदन विंडो फिर से खुलने के साथ, कैंडिडेट सीटेट परीक्षा की संशोधित तारीख भी जानना चाहते हैं। सीबीएसई ने कहा है कि 1 सितंबर को एप्लीकेशन पोर्टल बंद होने के बाद परीक्षा की बदली हुई तारीख बताई जाएगी। बता दें, यह परीक्षा पहले सितंबर में होने वाली थी।

ICSI CS Toppers 2026: जून सत्र के सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट में खुशी अग्रवाल और सानिया समीर खान रहीं नंबर 1, दूसरे और तीसरे स्थान पर भी लड़कियों का कब्जा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें