CUET UG answer key 2026: परीक्षाएं हुई खत्म, अब आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी होगी आंसर की

CUET UG answer key 2026: सीयूईटी यूजी की परीक्षा का अंतिम चरण 6 और 7 जून को पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अब जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर इस परीक्षा की आंसर की जारी की जाएगी। आइए जानें परीक्षार्थी सीयूईटी यूजी 2026 की आंसर की कैसे डाउनलोड कर सकेंगे

अपडेटेड Jun 09, 2026 पर 11:20 AM
अब सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा हो गई है।

CUET UG answer key 2026: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर अंडरग्रेजुएट्स (CUET UG) 2026 परीक्षा का अंतिम सत्र 6 और 7 जून की परीक्षा के साथ खत्म हो गया। 30 मई 2026 को टीसीएस iON सर्वर में खराबी आने की वजह से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा देने से चूक गए थे। एनटीए ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित छात्रों के लिए पूरे भारत में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 6 और 7 जून 2026 को इस परीक्षा के लिए व्यवस्था की थी। इसके संपन्न होने के साथ अब सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा हो गई है।

रीशेड्यूल किए गए सेशन अब खत्म हो गए हैं, एनटीए जून 2026 के दूसरे हफ्ते में अस्थायी आंसर की जारी करने और आंसर की के लिए चुनौती विंडो खोलने की तैयारी कर रहा है। रिस्पॉन्स शीट से परीक्षार्थी अपने मार्क किए गए जवाबों की तुलना ऑफिशियल आंसर की से कर सकेंगे और अपने स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे।

सीयूईटी यूजी 2026 आंसर की : कैसे डाउनलोड करें?

  • सीयूईटी के आधिकारिक वेबपेज cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज से "Provisional CUET UG 2026 Answer Key" पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
  • दिया गया सिक्योरिटी पिन टाइप करें।
  • इसके बाद, "Submit" बटन दबाएं।
  • आपकी स्क्रीन पर सीयूईटी यूजी 2026 रिजल्ट दिखेगा।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट की एक कॉपी चेक करें और डाउनलोड करें।

सीयूईटी यूजी 2026 आंसर की : आगे क्या?


कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर अंडरग्रेजुएट्स (CUET UG) 2026, 250 से ज्यादा राज्य, डीम्ड और निजी इंस्टीट्यूशन में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए गेटवे का काम करता है। सीयूईटी यूजी 2026 रिजल्ट फाइनल आंसर की जारी होने के बाद घोषित होने की उम्मीद है। साल 2026 के लिए सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी करने पर, यूनिवर्सिटी एडमिशन की घोषणा करती हैं, जिसमें कट-ऑफ स्कोर और काउंसलिंग टाइमलाइन की जानकारी होती है। आवेदकों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अलग से पंजीकरण करना होगा और प्राथिमकता सर्वे पूरे करने होंगे। सीटें सीयूईटी स्कोर, मेरिट पोजीशन और कोर्स प्रेफरेंस के आधार पर दी जाती हैं।

CBSE Re-Evaluation 2026: री-इवैल्युएशन के 1.6 लाख छात्रों ने 3.8 लाख कॉपियों के लिए किया आवेदन, ‘Roll Number Not Found’ विवाद पर बोर्ड ने दी सफाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।