Delhi Nursery Admission List 2026-27 released: दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 1 में अपने बच्चे के दाखिले की उम्मीद लगाए अभिभावकों के लिए बड़ा अपडेट है। राज्य के 1700 से ज्यादा निजी स्कूलों ने 2026-27 शैक्षिक सत्र में प्रवेश के लिए अपनी पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यह सूची स्कूलों ने अपनी-अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। स्कूलों ने इसके साथ वेटिंग लिस्ट भी जारी की है। कई स्कूलों ने लगभग 200 छात्रों को पहली सूची में शॉर्टलिस्ट किया है और तकरीबन 100 छात्रों का नाम वेटिंग लिस्ट में डाला है।
प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने वाले अभिभावक स्कूल की वेबसाइट पर जारी शॉर्टलिस्ट सूची में अपने बच्चे का नाम चेक कर सकते हैं और 24 से 3 फरवरी के बीच स्कूल से संपर्क कर सकते हैं। अभिभावक edudel.nic.in पर जाकर जाकर अपने बच्चों का नाम चेक कर सकते हैं। स्कूलों ने आगे की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी साझा की है। चयनित छात्रों के डॉक्यूमेंट मांगे गए हैं। इसके बाद वेरिफिकेशन किया जाएगा और एडमिशन फॉर्म दिया जाएगा। बता दें, डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन (DoE) ने पहले कहा था कि पेरेंट्स की एडमिशन से जुड़ी शिकायतों को 24 जनवरी से 3 फरवरी तक सुना जाएगा। अगर सीटें खाली रहती हैं, तो चुने गए स्टूडेंट्स की दूसरी लिस्ट 9 फरवरी को जारी होने की उम्मीद है।
पहली लिस्ट में ही आए काफी नाम
कई स्कूलों में पहली शॉर्टलिस्ट में बड़ी संख्या में आवेदक छात्रों के नाम आए हैं। साउथ दिल्ली के पुष्प विहार में बाल विद्या निकेतन ने 132 स्टूडेंट्स को चुना और 100 को वेटिंग लिस्ट में रखा। वहीं, हौज खास के सेंट पॉल्स प्री-प्राइमरी स्कूल ने 478 कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया, जबकि अलकनंदा के सेंट जॉर्ज स्कूल ने 155 स्टूडेंट्स को चुना है। ईस्ट ऑफ कैलाश के दिल्ली पब्लिक स्कूल ने 90 स्टूडेंट्स को चुना और 150 एप्लीकेंट्स को वेटिंग लिस्ट में रखा, जबकि सफदरजंग एन्क्लेव के एंबियंस पब्लिक स्कूल ने 207 स्टूडेंट्स को चुना। वेस्ट दिल्ली के द्वारका में ITL इंटरनेशनल स्कूल ने 97 स्टूडेंट्स का एडमिशन कन्फर्म किया और 43 को वेटिंग लिस्ट में रखा, जबकि दिल्ली कैंट के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल ने 87 कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया।
25% सीटें ईडब्लूएस के लिए रिजर्व
19 मार्च तक खत्म हो जाएगी प्रवेश की प्रक्रिया
अधिकारियों ने कहा कि अगर 9 फरवरी को दूसरी लिस्ट जारी होती है, तो लिस्ट से जुड़ी पेरेंट्स की शिकायतों को फिर से 10 से 16 फरवरी तक सुना जाएगा। वहीं, जरूरत को देखते हुए 5 मार्च को एक और लिस्ट जारी की जा सकती है। एडमिशन प्रोसेस 19 मार्च को खत्म होगा।