Get App

DU UG admissions 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीकॉम (ऑनर्स) छात्रों की पहली पसंद, SRCC बना सबसे लोकप्रिय कॉलेज

DU UG admissions 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीकॉम (ऑनर्स) सबसे लोकप्रिय अंडरग्रेजुएट कोर्स बना हुआ है, जिसके लिए कॉलेजों में सबसे अधिक आवेदन आए हैं। छात्रों के बीच सबसे पसंदीदा कॉलेज श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) रहा। अनाथ कोटे के तहत कुल 512 छात्रों ने आवेदन किया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 16, 2025 पर 9:47 AM
DU UG admissions 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीकॉम (ऑनर्स) छात्रों की पहली पसंद, SRCC बना सबसे लोकप्रिय कॉलेज
DU UG admissions 2025: डीयू द्वारा मंगलवार को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, पोर्टल पर 3,05,357 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया

DU UG admissions 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की 2025-26 की अंडरग्रेजुएट एडमिशन प्रक्रिया में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) सबसे पसंदीदा कॉलेज और बी.कॉम (ऑनर्स) सबसे अधिक मांग वाला कोर्स बनकर उभरा है। छात्रों ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में उपलब्ध 1,549 कोर्स-कॉलेजकॉम्बिनेशन’ में से 1,414 ‘कॉम्बिनेशन’ के लिए कुल 1.68 करोड़ (1,68,36,462) वरीयताएं दर्ज की हैं। डीयू द्वारा मंगलवार को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, सीएसएएस पोर्टल पर 3,05,357 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया। उनमें से 2,39,890 ने 69 कॉलेजों और विभागों में 79 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रस्तावित 71,642 सीट के लिए सफलतापूर्वक अपनी वरीयता दर्ज कराई।

जेंडर आधार पर 1,27,284 (53.06 प्रतिशत) आवेदन छात्राओं से, 1,12,603 (46.93 प्रतिशत) आवेदन छात्रों से तथा तीन आवेदन ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों से प्राप्त हुए। अनाथ कोटे के तहत कुल 512 स्टूडेंट ने आवेदन किया है। जबकि सिंगर बालिका कोटे के तहत 7,243 छात्राओं ने आवेदन किया है। एक छात्र ने अधिकतम 1,414 वरीयताएं प्रस्तुत की हैं, जबकि इसका औसत 83 है

दिल्ली यूनिवर्सिटी में शीर्ष पांच सर्वाधिक पसंदीदा कोर्स में बी.कॉम (ऑनर्स), बी.कॉम, बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी, बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान, और BA (ऑनर्स) इतिहास शामिल हैं। कॉलेजों में एसआरसीसी को सबसे अधिक 38,795 प्रथम वरीयता प्राप्त हुई है। उसके बाद हिंदू कॉलेज (31,901), हंसराज कॉलेज (15,902), सेंट स्टीफन कॉलेज (12,413) और मिरांडा हाउस (11,403) का स्थान है।

विषयों के अनुसार, 58.89 प्रतिशत उम्मीदवारों ने मानविकी आधारित कार्यक्रम, 20.89 प्रतिशत ने वाणिज्य और 20.22 प्रतिशत ने विज्ञान आधारित कोर्ट का विकल्प चुना है। बीए में शीर्ष तीन कॉम्बिनेशन बीए (इतिहास के साथ राजनीति विज्ञान), बीए (अर्थशास्त्र के साथ राजनीति विज्ञान) तथा बीए (अंग्रेजी के साथ अर्थशास्त्र) हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें