Delhi University Admissions 2025: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET)- अंडरग्रेजुएट (UG) परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एडमिशन प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में सीट के लिए इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अब कंपटीशन शुरू हो गई है। DU में एडमिशन सेशन 1 अगस्त से शुरू होगा। CUET UG 2025 परिणामों की घोषणा के साथ ही दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पुष्टि की है कि अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए एडमिशन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी। एडमिशन कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान कक्षा 12वीं बोर्ड के अंकों पर विचार नहीं किया जाएगा।
यूनिवर्सिटी में चयन के लिए केवल CUET UG स्कोर का इस्तेमाल किया जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2025) के परिणाम घोषित कर दिए। NTA के अनुसार, एक अभ्यर्थी ने पांच में से चार विषयों में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। इसके अनुसार तीन विषयों में 17 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। यह रिजल्ट जारी होने के बाद देश के सबसे अधिक मांग वाले संस्थानों में से एक दिल्ली यूनिवर्सिटी अब CSAS (कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम) के माध्यम से अपनी एडमिशन प्रक्रिया शुरू करेगा।
यूनिवर्सिटी का पोर्टल CUET UG अंकों के आधार पर अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा। इसके लिए छात्रों को CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे। साथ ही वो सब्जेक्ट चुनना होगा जो वे करना चाहते हैं। अपनी कॉलेज को सूचीबद्ध करना होगा। फिर उपलब्ध सीटों, छात्र रैंक और भरे गए विकल्पों के आधार पर कई राउंड में एडमिशन की प्रक्रिया की जाएगी।
एक नोटिस में कहा गया है कि मिरांडा हाउस, हिंदू, हंसराज और SRCC जैसे दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज केवल CUET UG स्कोर के आधार पर छात्रों को एडमिशन देंगे। प्रत्येक कॉलेज प्रक्रिया के आगे बढ़ने पर कोर्ट-वार कट-ऑफ और सीट आवंटन लिस्ट जारी करेगा। सीटों की उपलब्धता, छात्र रैंकिंग और पेश की गई प्राथमिकताओं के आधार पर कई राउंड में एडमिशन होंगे।
एडमिशन के लिए छात्रों को करने होंगे ये काम