अगर किसी परीक्षा की तैयारी में व्यस्त हैं तो एलॉन मस्क (Elon Musk) के इस तोहफे से आपको बड़ी मदद मिलेगी। उनकी एआई कंपनी xAI ने अब अपने पावरफुल चैटबॉट ग्रोक 3 (Grok 3) के प्रीमियम वर्जन SuperGrok को फ्री में देने का ऐलान किया है। हालांकि इस चैटबॉट का एक्सेस सिर्फ दो महीने के लिए ही स्टुडेंट्स को फ्री में मिलेगा। इसका एक्सेस हासिल करने के लिए जरूरी होगा कि आप ग्रोकडॉटकॉम (grok.com) पर साइन करने के लिए .edu वाली मेल आईडी का इस्तेमाल करें। एलॉन मस्क ने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने X (पूर्व नाम Twitter) पर कहा कि स्टुडेंट्स के लिए सुपरग्रोक अब फ्री है यानी कि स्टुडेंट्स के लिए ग्रोकिंग फ्री है।
SuperGrok में आखिर क्या है सुपर?
सुपरग्रोक को स्टुडेंट्स, रिसर्चर्स और प्रोफेशनल्स जैसे गंभीर यूजर्स की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया है। इसमें सुपर क्या है? स्टार्टर्स के लिए इसमें हाई यूजेज लिमिट्स और पावरफुल फीचर्स हैं जैसे कि अधिक एडवांस्ड वेब रिसर्च के लिए डीपसर्च और एआई से बातचीत के लिए वाइस मोड। इसके अलावा इसमें थिंक मोड भी है जिसका नाम बिग ब्रेन मोड भी है। इसके जरिए गणित, विज्ञान और कोडिंग से जुड़े कठिन सवालों को हल करने में मदद मिलती है।
.edu मेल आईडी के जरिए साइन अप करें और उठाएं प्रीमियम फीचर का फायदा
ग्रोक का प्रीमियम वर्जन सुपरग्रोक काफी सुपर है और इसमें काफी एडवांस्ड फीचर्स जोड़े गए हैं तो ऐसे में अगर आपका कोई एग्जाम आने वाला है या किसी टफ असाइनमेंट से जूझ रहे हैं तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। सामान्य रूप से सुपरग्रोक फ्री नहीं है लेकिन स्टुडेंट्स को दो महीने के लिए इसका फुल एक्सेस एकदम मुफ्त में मिलेगा, बिना किसी शर्त के। इसके लिए आपको सिर्फ इतना करना है कि .edu ईमेल आईडी के जरिए साइन अप करें और सीखना शुरू करें।