Get App

FMGE 2026: एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट के लिए आज से शुरू हुआ आवेदन, अक्टूबर में होगी एफएमजीई परीक्षा

FMGE 2026: विदेशी कॉलेजों से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए एफएमजीई योग्यता प्रमाणपत्र पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए एफएमजीई 2026 परीक्षा अक्टूबर में आयोजित की जाएगी। आइए जानें कैसे करना है आवेदन

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2026 पर 10:50 AM
FMGE 2026: एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट के लिए आज से शुरू हुआ आवेदन, अक्टूबर में होगी एफएमजीई परीक्षा
एफएमजीई 2026 एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2026 है।

FMGE 2026: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएशन एगजामिनेशन (FMGE) के लिए पात्रता प्रमाण पत्र पाने की आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। एफएमजीई 2026 एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया आज सुबह 10 बजे शुरू हो चुकी है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। एफएमजीई 2026 परीक्षा अक्टूबर में आयोजित की जाएगी।

आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर

छात्रों के लिए एफएमजीई 2026 एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2026 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि एफएमजीई 2026 स्क्रीनिंग टेस्ट देने के लिए एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट लेना जरूरी है। एफएमजीई 2026 एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट आवेदन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट https://application.nmc.org.in/register पर एक्टिवेट हो जाएगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे नियम और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

आवेदन स्टेटस के बारे में करें पूछताछ 

उम्मीदवार अपने आवेदन स्टेटस के बारे में पूछताछ भी कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदक एलिजिबिलिटी एप्लीकेशन के स्टेटस के बारे में eligible.regn@nmc.org.in और eligible@nmc.org.in. पर पूछताछ कर सकते हैं। ऐसी पूछताछ करते समय, सभी उम्मीदवारों को अपना फाइल ट्रैकिंग नंबर दना चाहिए, जो एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट जारी करने के लिए एनएमसी को आवेदन जमा करते समय जेनरेट हुआ था।

एफएमजीई 2026 एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने का तरीका

एफएमजीई योग्यता प्रमाणपत्र पाने के लिए आवेदन जमा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें