GATE 2026 Admit Card Released: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों को फरवरी में होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार था। इन उम्मीदवारों के इंतजार पर विराम लगाते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी ने आज, 13 जनवरी, 2026 को गेट 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) पोर्टल के जरिए आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। गेट 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी, 2026 को होगी। परीक्षा देश के विभन्न परीक्षा केंद्रों पर कई शिफ्टों में होगी।
एडमिट कार्ड एक अहम दस्तावेज है। इसके बिना उम्मीदवार परीक्षा हॉल में दाखिल नहीं कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को उस पर छपी सभी डिटेल्स को ध्यान से देखना चाहिए।
इन स्टेप की मदद से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
ये आसान स्टेप गेट 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में उम्मीदवारों के लिए मददगार होगा। सभी उम्मीदवारों को गेट 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द से जल्द डाउनलोड करना चाहिए। उम्मीदवारा एडमिट कार्ड की प्रिंटेड और डिजिटल दोनों कॉपी सुरक्षित रखें। आइए जानें
एडमिट कार्ड में होनी चाहिए ये जानकारियां
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय और परीक्षा केंद्र का पता जैसी जानकारी शामिल होगी।
परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश
उम्मीदवारों को सभी डिटेल्स ध्यान से देखनी चाहिए। अगर कोई गलती है, तो उन्हें परीक्षा के दिन होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए तुरंत गेट अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
परीक्षा में ये ले जाना न भूलें
गेट 2026 एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी, सरकार द्वारा जारी किया गया एक वैध फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, या ड्राइविंग लाइसेंस। इन डॉक्यूमेंट्स के बिना, उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में जाने की इजाजत नहीं होगी।
मॉक टेस्ट का लिंक भी किया जारी
आईआईटी गुवाहाटी ने आधिकारिक वेबसाइट पर मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिवेट किया है। मॉक टेस्ट इसलिए दिए जाते हैं ताकि उम्मीदवार गेट 2026 कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट के लुक और फील से परिचित हो सकें।