GATE 2026: आईआईटी गुवाहाटी ने लॉन्च की वेबसाइट, 25 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

GATE 2026 के लिए आधिकारित वेबसाइट लॉन्च की जा चुकी है। इसके लिए आवेदशन 25 अगस्त से 25 सितंबर के बीच किए जा सकते हैं। यह परीक्षा कुल 30 विषयों में आयोजित होगी। इसके बारे में सारी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अपडेटेड Aug 06, 2025 पर 2:00 PM

आईआईटी (IIT) गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टिट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के लिए आधिकारित वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in लॉन्च कर दी है। इसके लिए पंजीकरण 25 अगस्त, 2025 से शुरू होंगे। अभ्यर्थी बिना लेट फीस के इसके लिए 25 सितंबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि लेट फीस के साथ छात्र 6 अक्टूबर, 2025 आवेदन कर सकते है। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी, पाठ्यक्रम, पात्रता जरूरतें और अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

क्या है गेट 

गेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है कि जिसे नेशनल कोऑर्डिनेशन बोर्ड (NCB), शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISc) और आईआईटी आयोजित करते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, साइंस, आर्किटेक्चर और ह्यूमेनिटीज विषय के स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में अभ्यर्थी की समझ का आकलन किया जाता है।

गेट 2026 परीक्षा की तारीख

गेट की परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी (शनिवार और रविवार) को चार दिनों में आयोजित की जाएगी। इसका नतीजा 19 मार्च को घोषित किया जाएगा।

कौन आवेदन कर सकता है?


स्नातक कार्यक्रमों के तीसरे वर्ष या उससे उच्चतर वर्ष के छात्र, या इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या ह्यूमेनिटीज में सरकार द्वारा मान्य डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। IE, ICE, IETE, AeSI, IIChE, IIM और IIIE जैसी पेशेवर संस्थाओं से योग्यता प्राप्त आवेदकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे MoE/AICTE/UGC/UPSC द्वारा BE/BTech/BArch/BPlanning डिग्री के समकक्ष मान्यता प्राप्त हों। विदेशी संस्थानों से डिग्री प्राप्त या अंतिम वर्ष के छात्र भी इसके तहत आवेदन कर सकते हैं।

गेट 2026 पेपर और नया जोड़ा गया विषय

गेट 2026 की परीक्षा 30 विषयों से होगी। साथ ही इंजीनियरिंग साइंसेज के अंतर्गत एनर्जी साइंस (XE-I) विषय भी जोड़ा गया है। अभ्यर्थी परीक्षा के लिए दो पेपर देने का विकल्प चुन सकते हैं, लेकिन उन्हें कोई दो पेपर के कॉम्बिनेशन में से ही चुनाव करना होगा। सभी पेपर 100 अंकों के होंगे, जिसमें 15 अंक के जनरल एप्टिट्यूड (जीए) से संबंधित सवाल होंगे और शेष 85 अंक विषय आधारित सवाल के लिए होंगे। पेपर की पूरी लिस्ट इस प्रकार है :

  • इंजीनियरिंग और टेक्नोलॅजी : CE, ME, EE, EC, CS, IN
  • साइंस और ह्यूमेनिटीज : PH, MA, ST, XH, XL
  • नया विषय : XE-I (एनर्जी साइंस)

आवेदन के लिए जरूरी बातें

उम्मीदवारों को केवल एक ही आवेदन जमा करना होगा। अगर दो पेपर देना चाहते हैं, तो दूसरा पेपर उसी फॉर्म में जोड़ा जा सकता है। एक से अधिक आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और अस्वीकृत फॉर्म के लिए कोई फीस लौटाई नहीं जाएगी।

CBSE 10th Compartment Result 2025 OUT: सीबीएसई क्लास 10वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट जारी, लड़कियों ने लड़कों को छोड़ा पीछे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।