GATE 2026 Result: आधिकारिक वेबसाइट पर आज जारी होगा गेट 2026 का रिजल्ट, तैयार रखें अपना रोल नंबर और जन्मतिथि

GATE 2026 Result: गेट 2026 की परीक्षा देने वाले सभी छात्रों के लिए रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईआईटी गुवाहाटी आज आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा परिणामों की घोषणा कर सकता है। परीक्षा देने वाले छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से रिजल्ट देख सकेंगे

अपडेटेड Mar 19, 2026 पर 12:32 PM
Story continues below Advertisement
रिजल्ट जारी होते ही स्कोरकार्ड का डायरेक्ट लिंक इस पेज पर उपलब्ध करवा दिया जायेगा।

GATE 2026 Result: ग्रैजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियर (GATE) 2026 में हिस्सा लेने वाले छात्रों का इंतजार आज यानी 19 मार्च, 2026 को खत्म हो सकता है। आईआईटी गुवाहाटी ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक गेट रिजल्ट 2026 आज किसी भी समय जारी किया जा सकता है। संस्थान की ओर से सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही स्कोरकार्ड का डायरेक्ट लिंक इस पेज पर उपलब्ध करवा दिया जायेगा। परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार रोल नंबर और जन्मतिथि आदि क्रेडेंशियल की मदद से अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होती है परीक्षा

गेट परीक्षा का आयोजन हर साल करवाया जाता है। यह परीक्षा पास करने के बाद छात्रों के पास करियर के कई शानदार विकल्प खुल जाते हैं। सफल छात्र देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे IIT, NIT और IISc में एम.टेक (M.Tech) या पीएचडी (PhD) पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं। साथ, भारत की प्रमुख सरकारी कंपनियां जैसे ONGC, IOCL, GAIL, और BHEL गेट स्कोर के आधार पर ही इंजीनियरों की सीधी भर्ती करती हैं। वहीं, रिसर्च में रुचि रखने वाले छात्रों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के अवसर भी मिलते हैं।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • गेट रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitr.ac.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको कैंडिडेट लॉग इन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।


स्कोरकार्ड में दर्ज होगी ये डिटेल

स्कोरकार्ड में छात्रों का नाम, माता-पिता का नाम, GATE 2026 स्कोर, परीक्षा की तिथि, कैटेगरी, अखिल भारतीय रैंक (AIR), स्कोरकार्ड, आईटी रुड़की द्वारा इस वर्ष गेट एग्जाम का आयोजन 7, 8, 14 एवं 15 फरवरी 2026 को करवाया गया था।

गेट कट-ऑफ

आज गेट के परिणामों के साथ-साथ हर विषय (पेपर) के लिए अलग-अलग 'कट-ऑफ' अंक भी जारी किए जाएंगे। इस परीक्षा में सिर्फ वही छात्र सफल माने जाएंगे जिनके अंक अपनी श्रेणी के अनुसार कट-ऑफ से अधिक होंगे। ध्यान रहे कि गेट का स्कोरकार्ड रिजल्ट की तारीख से तीन साल तक वैलिड रहता है, जिसका उपयोग छात्र अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं।

Rajasthan Board 10th Result: कब जारी होगा राजस्थान बार्ड 10वीं कक्षा का नतीजा? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।