Rajasthan Board 10th Result: कब जारी होगा राजस्थान बार्ड 10वीं कक्षा का नतीजा? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों का परीक्षा परिणाम जल्द जारी हो सकता है। बोर्ड ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है और अब किसी भी समय बोर्ड रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर सकता है

अपडेटेड Mar 19, 2026 पर 10:12 AM
Story continues below Advertisement
बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का काम लगभग खत्म हो चुका है।

Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र अब बेसब्री अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है और अब बोर्ड किसी भी समय रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर सकता है। 12 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 के बीच लगभग 10 लाख छात्रों ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दी थी। कई मीडिया रिपोर्ट में राजस्था बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 20 मार्च को आने की खबर दी जा रही है। इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड आज रिजल्ट जारी करने की तारीख की घोषणा कर सकता है।

बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, कोशिश है कि 20 मार्च तक परिणाम घोषित कर दिया जाए। बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का काम लगभग खत्म हो चुका है। बोर्ड सचिव ने खुद कई केंद्रों का दौरा किया है। इस साल 35 हजार से ज्यादा शिक्षकों को कॉपियां चेक करने के काम में लगाया गया था। खबरों के मुताबिक इस साल 12वीं का रिजल्ट भी इसी महीने 28 मार्च 2026 तक जारी किया जा सकता है। बोर्ड की कोशिश है कि छात्रों को कॉलेज एडमिशन, कॉम्पिटिटिव एग्जाम और करियर के फैसले लेने के लिए पर्याप्त समय मिले। 12वीं के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट एकसाथ जारी किया जा सकता है।

राजस्थान बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आमतौर पर मार्च में खत्म होती हैं और रिजल्ट अप्रैल-मई में आता है, लेकिन इस बार मार्च में ही रिजल्ट आने वाला है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है। शिक्षा विभाग 1 अप्रैल 2026 से नया सत्र शुरू करना चाहता है इसलिए कोर्स और परीक्षाएं समय से पहले खत्म की गईं। राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने की घोषणा के बाद वेबसाइट पर वहां RBSE 10th Result 2026 का लिंक एक्टिव हो जाएगा। छात्रों के अपना रोल नंबर दर्ज करते ही स्क्रीन पर डिजिटल मार्कशीट आ जाएगी। छात्र इसे डाउनलोड कर सेव कर सकते हैं। ये पूरी तरह वैलिड रहेगी।

राजस्थान बोर्ड का रिजल्‍ट डिजिलॉकर पर भी जारी होगा। इसके लिए छात्र digilocker.gov.in या ऐप पर जाएं। आधार से लिंक वाला अपना अकाउंट ओपन करें। RBSE सेक्शन में जाकर रिजल्ट सर्च करें। डिजिटल मार्कशीट सीधे डाउनलोड हो जाएगी। ये सबसे अच्छा है क्योंकि ये हमेशा ऑनलाइन रहती है। कहीं खो नहीं सकती और सरकारी कामों में पूरी तरह मान्य है। अगर इंटरनेट नहीं है या वेबसाइट स्लो चल रही है, तो SMS से भी रिजल्ट देख सकते हैं। अपना रोल नंबर लिखकर बोर्ड के दिए गए नंबर पर मैसेज भेज दें। कुछ ही सेकंड में रिजल्ट का मैसेज आ जाएगा, जिसमें मार्क्स, परसेंटेज सब लिखा होगा।

कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट?


  • सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर RBSE 10th Result 2026 या Marksheet Download जैसा लिंक ढूंढें।
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर मार्कशीट दिख जाएगी। इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।

DU Coffee With VC Initiative: डीयू के वीसी ने छात्रों के साथ कॉफी पर की चर्चा, जानें क्या है यूनीवर्सिटी की ये अनोखी पहल?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।