GSEB 10th Result 2026 OUT: 10वीं में 83.86% छात्र हुए पास, 1993 के बाद का सबसे अच्छा रिजल्ट रहा

GSEB 10th Result 2026: गुजरात बोर्ड ने 10वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट आज जारी कर दिया। इस साल 10वीं कक्षा में 83.86% छात्र सफल घोषित किए गए हैं। इस साल का रिजल्ट 1993 के बाद सबसे अच्छा रिजल्ट कहा जा रहा है। साथ ही, अंग्रेजी मीडियम का रिजल्ट अन्य माध्यमों के मुकाबले अच्छा रहा है

अपडेटेड May 06, 2026 पर 10:42 AM
Story continues below Advertisement
वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना 7 अंकों का सीट नंबर डालना होगा।

GSEB 10th Result 2026: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने आज, 6 मई 2026 को सुबह 8 बजे कक्षा 10वीं (SSC) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 83.86% छात्रों ने कक्षा 10वीं में सफलता हासिल की है और इस रिजल्ट को 33 साल में सबसे अच्छा रिजल्ट बताया जा रहा है। साथ ही, इस साल गुजरात बोर्ड के 10वीं कक्षा में अंग्रेजी माध्यम के छात्रों ने हिंदी, मराठी और ओड़िया माध्यम के छात्रों के मुकाबले बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.gseb.org/ पर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना 7 अंकों का सीट नंबर डालना होगा। गुजरात बोर्ड ने रिजल्ट के समय वेबसाइट स्लो होने की चिंता को देखते हुए 10वीं कक्षा का रिजल्ट SMS और WhatsApp पर देखने की भी सुविधा प्रदान की है। छात्र अपने सीट नंबर को इस WhatsApp नंबर – 6357300971 पर भेजकर भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं

सबसे कमजोर रहा हिंदी मीडियम का रिजल्ट

गुजरात बोर्ड 10वीं के रिजल्ट 2026 में हिंदी मीडियम का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा है। हिंदी मीडियम में जहां पासिंग प्रतिशत 77.2% रहा। वहीं, इंग्लिश मीडियम के छात्र सबसे आगे रहे। इनका पासिंग प्रतिशत 92.5% है। इसके अलावा उर्दू मीडियम का 81.09%, ओड़िया का 88.45% और मराठी मीडियम का 81.29% रिजल्ट रहा।

1993 के बाद सबसे अच्छा रिजल्ट

इस साल गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट पिछले 33 सालों में सबसे अच्छा बताया जा रहा है। इस साल पासिंग प्रतिशत 83.86% दर्ज किया गया, जो 2025 के 83.08% से थोड़ा ज्यादा है और 1993 के बाद सबसे अच्छा रिजल्ट माना जा रहा है। गुजरात बोर्ड 10वीं कक्षा का सबसे खराब रिजल्ट 1997 में आया था, जब सिर्फ 40.17% छात्र ही पास हो पाए थे।


सबसे ज्यादा छात्रों ने साइंस में झटके पूरे 100 नंबर

गुजरात बोर्ड 10वीं के रिजल्ट 2026 में साइंस विषय ऐसा रहा है, जिसमें सबसे ज्यादा छात्रों ने पूरे 100 अंक हासिल किए हैं। इस साल 8,520 छात्रों को साइंस में 100 नंबर मिले, जो पिछले साल 5,531 से ज्यादा हैं। इसके बाद बेसिक मैथ्स में 3,529 और सोशल साइंस में 2,943 छात्रों ने पूरे अंक हासिल किए। साथ ही, इस साल कुल 35,508 छात्रों ने सबसे हाईएस्ट A1 ग्रेड हासिल किया है।

कैसे डाउनलोड करें 10वीं कक्षा की मार्कशीट

  • सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • अपना सीट नंबर – A, B, C, S, P चुनें।
  • अपना 7 अंकों का सीट नंबर दर्ज करें।
  • कैप्चा भरकर ‘Go’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।

JEE Advanced 2026: आज रात 11.59 बजे तक करें आवेदन, जेईई एडवांस में अनुमान से कम छात्रों ने चुना विकल्प

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।