HP TET Result 2026: हिमाचल टीईटी परीक्षा में 6744 उम्मीदवार हुए पास, बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

HP TET Result 2026: हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने एचपी टीईटी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 6744 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानें

अपडेटेड Aug 24, 2026 पर 10:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एचपीबीओएसई ने एचपी टीईटी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है।

HP TET Result 2026: हिमाचल प्रदेश में शिक्ष के क्षेत्र में करियर बनाने और सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। 7 से 21 जून के बीच हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) 2026 का आयोजन किया था। इसके तहत कुल 32,531 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। एचपीबीओएसई ने एचपी टीईटी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार यहां से अपना नतीजा देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश टीईटी में कुल 6,744 उम्मीदवार पास हुए हैं। ये उम्मीदवार जेबीटी, टीजीटी (आर्ट्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल), हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू और स्पेशल एजुकेटर की श्रेणी में क्वालीफाई हुए हैं। उम्मीदवार अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर परिणाम जारी करने की जानकारी दी है। अधिसूचना के अनुसार, एचपी टीईटी की 10 परीक्षाओं के लिए कुल 32,531 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 29,900 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों में 6,744 पास हुए। इस तरह एचपी टीईटी का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 22.56% रहा।

एचपी टीईटी 2026 रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

उम्मीदवार इन आसान चरणों की मदद से अपना एचपी टीईटी जून 2026 का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘TET Result June 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका एचपी टीईटी परिणाम दिखाई देगा।
  • परिणाम में अपने अंक और उत्तीर्ण स्थिति की जांच करें।
  • भविष्य के लिए परिणाम को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।


दो उम्मीदवार नकल के मामलों में अयोग्य घोषित

एचपी टीईटी परीक्षा के दौरान नकल के दो मामले सामने आए। इनमें टीजीटी (नॉन-मेडिकल) विषय के दो उम्मीदवारों को अनुचित साधन (UMC) का दोषी पाया गया। यूएमसी शाखा ने दोनों उम्मीदवारों को एक साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।

डिजीलॉकर पर भी होंगे उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र

उत्तीर्ण उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। परिणाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं। एचपी टीईटी का परिणाम उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा जांच के बाद तैयार की गई अंतिम उत्तरकुंजी के आधार पर जारी किया गया है। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर टीईटी जून 2026 लिंक के जरिए अपना रोल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं।

ICSI CS Professional, Executive Result: 25 अगस्त को जारी होगा जून 2026 सत्र का रिजल्ट, दिसंबर सत्र की एग्जाम डेट भी हुई जारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।