HTET Admit Card 2026: हरियाणा में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का आयोजन राज्ये में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 4 और 5 जुलाई को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब प्रवेश पत्र जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने इन उम्मीदवारों का इंतजार खत्म करते हुए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। सभी पंजीकृत उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि से लॉग इन करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, एचटीईटी 2026 परीक्षा 4 और 5 जुलाई, 2026 को राज्य के अलग-अलग एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी को ध्यान से चेक करें और किसी भी परेशानी से बचने के लिए बोर्ड द्वारा जारी एग्जाम के दिन की गाइडलाइन्स को फॉलो करें। बता दें, एचटीईटी 2026 परीक्षा पीआरटी (कक्षा 1 से 5), टीजीटी (कक्षा 6 से 8) और पीजीटी (कक्षा 9 से 12) टीचर बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है।
एनटीईटी एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
कैंडिडेट अपने हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 हॉल टिकट प्राप्त करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं :
एचटीईटी 2026 का आयोजन 04 और 05 जुलाई, 2026 को किया जाएगा। पहले दिन यानी 04 जुलाई को परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक और दूसरे दिन परीक्षा दो शिफ्ट में संचालित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।