Get App

HTET Admit Card 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड, 4 और 5 जुलाई को पूरे राज्य में होगी परीक्षा

HTET Admit Card 2026: हरियाणा टीईटी 2026 4 और 5 जुलाई को पूरे प्रदेश में बने परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। राज्य के शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउलोड कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2026 पर 12:21 PM
HTET Admit Card 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड, 4 और 5 जुलाई को पूरे राज्य में होगी परीक्षा
एचटीईटी 2026 परीक्षा 4 और 5 जुलाई, 2026 को अलग-अलग एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जाएगी।

HTET Admit Card 2026: हरियाणा में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का आयोजन राज्ये में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 4 और 5 जुलाई को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब प्रवेश पत्र जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने इन उम्मीदवारों का इंतजार खत्म करते हुए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। सभी पंजीकृत उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि से लॉग इन करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, एचटीईटी 2026 परीक्षा 4 और 5 जुलाई, 2026 को राज्य के अलग-अलग एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी को ध्यान से चेक करें और किसी भी परेशानी से बचने के लिए बोर्ड द्वारा जारी एग्जाम के दिन की गाइडलाइन्स को फॉलो करें। बता दें, एचटीईटी 2026 परीक्षा पीआरटी (कक्षा 1 से 5), टीजीटी (कक्षा 6 से 8) और पीजीटी (कक्षा 9 से 12) टीचर बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है।

एनटीईटी एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

कैंडिडेट अपने हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 हॉल टिकट प्राप्त करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं :

  • बीएसईएच की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें