IAF Recruitment 2026: भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए मान्य होगा गेट स्कोर, एफकैट परीक्षा से छूट

IAF Recruitment 2026: एयर फोर्स की तकनीकी शाखा में भर्ती के लिए अब गेट के स्कोर के आधार पर भी मौका दिया जाएगा। यह जानकारी देश के रक्षा मंत्रालय ने दी है। इसके तहत उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार एफकैट या गेट दोनों के स्कोर के आधार पर आवेदन कर सकेंगे। आइए जानें

अपडेटेड May 27, 2026 पर 2:50 PM
Story continues below Advertisement
आईएएफ ने गेट स्कोर के आधार पर टेक्निकल ऑफिसर पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है।

IAF Recruitment 2026: भारतीय वायुसेना की तकनीकी शाखा में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम और बड़ा अपडेट है। देश के रक्षा मंत्रालय ने इंडियन एयर फोर्स में भर्ती के लिए वायुसेना सामान्य प्रवेश परीक्षा (AFCAT) के साथ-साथ इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा (GATE) के स्कोर को भी मान्यता प्रदान करने का फैसला किया है। आईएएफ द्वारा शुरू की गई नई योजना के तहत योग्य उम्मीदवार अपने गेट स्कोर के आधार पर वायुसेना की तकनीकी शाखा (अधिकारी कैडर) में भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

आईएएफ ने गेट स्कोर के आधार पर टेक्निकल ऑफिसर पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। रक्षा मंत्रालय की इस नई पहल के तहत, वैध गेट स्कोर प्राप्त उम्मीदवार एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) में परीक्षण के लिए सीधे शॉर्टलिस्ट किए जा सकेंगे। इन पदों पर चयन मेरिट के आधार पर होगा और इन उम्मीदवारों को एएफसीएटी परीक्षा से छूट मिल जाएगी। गेट स्कोर स्कीम सिर्फ टेक्निकल ब्रांच में प्रवेश के लिए लागू होगी। वहीं, एएफसीएटी टेक्निकल ब्रांच सहित वायुसेना की सभी ब्रांच में प्रवेश के लिए मानक प्रवेश परीक्षा के तौर पर काम करता रहेगा।

आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट - indianairforce.nic.in/iaf_career पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वायुसेना में टेक्निकल ऑफिसर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जून, 2026 को बंद हो जाएगी।

गेट के जरिए वायुसेना भर्ती 2026 : कैसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in/iaf_career पर जाएं।
  • आईएएफ टेक्निकल ऑफिसर पोस्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क अदा करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें


आईएएफ टेक्निकल ऑफिसर एप्लीकेशन फॉर्म PDF सेव करें और प्रिंट आउट ले लें।

वायुसेना भर्ती 2026: पात्रता मानदंड

योग्यता

ग्राउंड ड्यूटी शाखा के आवेदकों के पास एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉ निक्स) में कम से कम 60% अंकों के साथ डिग्री होनी चाहिए, और उन्होंने 12वीं कक्षा गणित और भौतिकी विषयों के साथ कम से कम 50% अंकों से पास की हो; या उनके पास 60% अंकों के साथ तीन साल की ग्रेजुएशन डिग्री हो; या 60% अंकों के साथ BE/BTech डिग्री हो। NCC स्पेशल एंट्री और GATE के जरिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देने से छूट दी गई है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को 550 रुपये का शुल्क देना होगा।

उम्र सीमा : कैंडिडेट्स की ऊपरी उम्र सीमा 26 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, कैंडिडेट्स की कम से कम उम्र 20 साल होनी चाहिए।

वायुसेना भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया

वायुसेना भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं। एक लिखित परीक्षा, जिसके बाद एसएसबी इंटरव्यू होता है। जो उम्मीदवार इन चरणों को पास कर लेते हैं, उन्हें अपनी पात्रता और प्रमाण पत्रों की पुष्टि के लिए दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) से गुजरना होता है। अंत में, चुने गए उम्मीदवारों को एक मेडिकल परीक्षा पास करनी होती है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे भारतीय वायुसेना द्वारा निर्धारित चिकित्सा मानकों को पूरा करते हैं।

पे स्केल : कैंडिडेट्स की सैलरी रेंज Rs 56,100 – 1,47,500 के बीच होगी। कैंडिडेट्स को मिलिट्री सर्विस पे (MSP) के तौर पर Rs 15,500 मिलेंगे।

CBSE Portal Hacked: फर्जी था ओएसएम हैक करने का दावा, जानें इस पूरे मामले पर बोर्ड का पक्ष

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।