ICAI CA 2026 Result May Session: सीए मई 2026 में नूर सिंगला, रितिज सर्राफ और सोहन मांजरेकर ने किया टॉप, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें अपना रिजल्ट

ICAI CA 2026 Result May Session: आईसीएआई ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीए मई 2026 सत्र का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस सत्र में नूर सिंगला, रितिज सर्राफ और सोहन मांजरेकर क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं। आइए जानें वेबसाइट पर कैसे देखें अपना रिजल्ट

अपडेटेड Jun 18, 2026 पर 2:31 PM
मई 2026 सत्र की परीक्षा में नूर सिंगला ने पूरे देश में टॉप किया है।

ICAI CA 2026 Result May Session: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज, 18 जून को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) फाइनल मई 2026 परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। सीए फाइनल परीक्षा में पटियाला के नूर सिंगला ने 499 अंक हासिल करके पहली रैंक प्राप्त की है। वहीं, रितिज सर्राफ दूसरे स्थान पर रहे और सोहन मांजरेकर तीसरे पायदान पर कब्जा जमाया है। परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल पर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

टॉप तीन रैंक होल्डर्स

रैंक परीक्षार्थी शहर मार्क्स परसेंटेज

  • AIR 1 नूर सिंगला (पटियाला) 499 83.17%
  • AIR 2 रितिज सराफ (हावड़ा) 475 79.17%
  • AIR 3 सोहन अनिल मांजरेकर (डोंबिवली (E)) 473 78.83%

आईसीएआई सीए फाइनल 2026 मई सत्र की परीक्षा ग्रुप I के लिए 2, 4 और 6 मई, 2026 को और ग्रुप 2 के लिए 8, 10 और 12 मई को हुई थी। आईसीएआई ने सीए फाइनल रिजल्ट 2026 मई सेशन के साथ पास परसेंटेज, मेरिट लिस्ट और ऑल इंडिया रैंक (AIR) पाने वाले परीक्षार्थियों की सूची भी जारी की है। परीक्षार्थी जरूरी क्रेडेंशियल की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे, जिनमें रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत होगी।


कहां देखें अपना रिजल्ट 

परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

caresults.icai.org

icai.nic.in

icai.org

आईसीएआई फाइनल मई 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें

  • ऑफिशियल रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं।
  • सीए फाइनल मई 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
  • डिटेल्स सबमिट करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आगे के लिए एक कॉपी डाउनलोड करके सेव कर लें।

पीडीएफ फाइल में होगी उम्मीदवारों के नंबरों की डीटेल

सीए फाइनल रिजल्ट 2026 मई सत्र की पीडीएफ फाइल में उम्मीदवारों के हर विषय के मार्क्स, कुल मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी होगी। जो उम्मीदवार आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा 2026 में कम से कम 70% मार्क्स लाएंगे, उन्हें इस कॉम्पिटिटिव परीक्षा में पास माना जाएगा।

ग्रुप 1 और ग्रुप 2 में कितने परीक्षार्थी हुए पास

ग्रुप 1 और 2 दोनों को मिला कर आईसीएआई सीए फाइनल 2026 मई सत्र की परीक्षा का पास परसेंटेज 14.07% रहा। इसमें कुल 23,776 कैंडिडेट्स शामिल हुए, जबकि 3,345 कुल कैंडिडेट्स सफल घोषित किए गए।

ग्रुप 1 में 6,555 परीक्षार्थी हुए पास

कुल कैंडिडेट्स शामिल हुए : 54,606

कुल कैंडिडेट्स पास हुए : 6,555

पास परसेंटेज : 12%

ग्रुप 2 में 8,725 ने पास की परीक्षा

कुल कैंडिडेट्स शामिल हुए: 42,573

कुल कैंडिडेट्स पास हुए : 8,725

पास परसेंटेज : 20.49%

साल 2026 से इस परीक्षा को साल में दो बार मई और नवंबर में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के तरीके में यह बदलाव इसलिए किया गया ताकि इसे भारत में ज्यादातर सीए कोर्स के एकेडमिक और प्रोफ़ेशनल कैलेंडर के हिसाब से ढाला जा सके।

RU Exam Paper Leak Answer Key: राजस्थान यूनिवर्सिटी के समाजशास्त्र की परीक्षा में पेपर लीक का दावा, परीक्षा हॉल में पेपर की जगह छात्रों को थमा दी आंसर की

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।