ICAI CA Final November 2026: सीए फाइनल नवंबर सत्र के लिए आवेदन फिर शुरू, आईसीएआई ने जारी किया नोटिफिकेशन

ICAI CA Final November 2026: आईसीएआई ने सीए फाइनल नवंबर सत्र के लिए आवेदन विंडो फिर से खोलने का फैसला किया है। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार ई-सर्विस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अपडेटेड Jul 30, 2026 पर 2:06 PM
सीए फाइनल नवंबर 2026 एप्लीकेशन 1 अगस्त, 2026 को फिर से खुलने वाला है।

ICAI CA Final November 2026: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) को बतौर करियर चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने नवंबर सत्र में सीए फाइनल की परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सीए फरइनल नवंबर 2026 आवेदन विंडो फिर से खोलने का फैसला किया है। शेयर किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, CA फ़ाइनल नवंबर 2026 एप्लीकेशन 1 अगस्त, 2026 को फिर से खुलने वाला है। जो कैंडिडेट पहले के शेड्यूल में परीक्षा के लिए अपनी एप्लीकेशन जमा नहीं कर पाए, वे रजिस्टर करने और अप्लाई करने के लिए ई-सर्विस पोर्टल पर जा सकते हैं।

सीए फाइनल नवंबर 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 अगस्त, 2026 है। पहले के शेड्यूल के मुताबिक, सीए फाइनल नवंबर सत्र के लिए आवेदन 6 जुलाई, 2026 से शुरू हुए थे। उम्मीदवार बिना लेट फीस के 19 जुलाई, 2026 तक अपनी एप्लीकेशन जमा कर सकते थे। वहीं, लेट फीस के साथ विंडो 22 जुलाई, 2026 तक खुली थी।

आईसीएआई सीए फाइनल नवंबर 2026 परीक्षा कार्यक्रम


सीए फाइनल परीक्षा 2 सितंबर, 2026 से होने वाली हैं। कैंडिडेट एग्जाम का पूरा शेड्यूल यहां देख सकते हैं।

एग्जाम की तारीखें

सीए फाउंडेशन 2, 5, 7 और 9 सितंबर, 2026

सीए इंटरमीडिएट ग्रुप I 1, 3 और 6 सितंबर, 2026

सीए इंटरमीडिएट ग्रुप II 8, 10 और 12 सितंबर, 2026

सीए फाइनल ग्रुप I 2, 4 और 6 नवंबर, 2026

सीए फाइनल ग्रुप II 9, 11 और 13 नवंबर, 2026

इंटरनेशनल टैक्सेशन असेसमेंट टेस्ट (INTT-AT) 11 और 13 नवंबर, 2026

इंश्योरेंस और रिस्क मैनेजमेंट (IRM) टेक्निकल एग्जाम 6, 9, 11 और 13 नवंबर, 2026

सीए फाइनल नवंबर 2026 ऑनलाइन आवेदन

छात्रों के लिए नवंबर 2026 सत्र के फाइनल एग्जाम के लिए आवेदन सबमिट करने का लिंक ई-सर्विस पोर्टल पर मिलेगा। कैंडिडेट्स को ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले 'न्यू रजिस्ट्रेशन' विंडो पर क्लिक करना होगा और सभी जरूरी डिटेल्स डालनी होंगी। छात्रों को फाइनल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म को सफलतापूर्वक पूरा करना और एप्लीकेशन फ़ीस जमा करना जरूरी है।

NEET UG Counselling 2026: एमसीसी ने अलॉट सीट छोड़ने के लिए शुरू की ऑनलाइन व्यवस्था, अगस्त से शुरू होगी नीट यूजी काउंसलिंग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।