ICAI E-Diary For CA Students: ई डायरी में दर्ज होगा सीए छात्रों का स्टाइपेंड और अटेंडेंस समेत हर रिकॉर्ड, जानें फायदे और काम

ICAI E-Diary For CA Students: आईसीएआई ने 01 जनवरी 2026 से प्रैक्टिकल ट्रेनिंग करने वाले सीए छात्रों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसमें उनका स्टाइपेंड से लेकर अटेंडेंस तक सारा डेटा रिकॉर्ड किया जाएगा। जानिए क्या है ई-डायरी के फायदे और ये कैसे करेगा काम

अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 4:01 PM
Story continues below Advertisement
आईसीएआई ने 1 जनवरी से प्रैक्टिकल ट्रेनिंग करने वाले सीए छात्रों के लिए ई-डायरी डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

ICAI E-Diary For CA Students: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए छात्रों की ट्रेनिंग पूरी तरह डिजिटल करने की घोषणा की है। संस्थान ने एक डिजिटल मंच लॉन्च किया है, जिस पर ट्रेनिंग के दौरान सभी छात्रों के काम का सारा डेटा रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके तहत उनकी हाजिरी और स्टाइपेंड और किए गए काम की सारी जानकारी दर्ज होगी। आईसीएआई ने 1 जनवरी 2026 से प्रैक्टिकल ट्रेनिंग शुरू करने वाले सभी सीए छात्रों के लिए ई-डायरी नाम का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। आर्टिकल्ड ट्रेनी अपनी रोजाना की अटेंडेंस, किए गए काम और स्टाइपेंड की डिटेल्स का डिजिटल रिकॉर्ड इस पर रख सकता है।

आईसीएआई ने आधिकारिक रिलीज में कहा कि इस पहल का मकसद स्किल मैपिंग करना, ट्रेनिंग के एक जैसे स्टैंडर्ड बनाए रखना और भविष्य के लिए तैयार प्रोफेशन के लिए इंस्टीट्यूट के कॉम्पिटेंसी फ्रेमवर्क के साथ प्रैक्टिकल अनुभव को जोड़ना है।

ई-डायरी का काम

आईसीएआई बोर्ड ऑफ स्टडीज, स्टूडेंट सर्विसेस डायरेक्टरेट और मेंबर्स द्वारा शुरू किए गए इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का लक्ष्य है संस्थान के पैमाने के अनुसार सीए स्टूडेंट्स की आर्टिकल ट्रेनिंग का उचित स्तर सुनिश्चित करना, पारदर्शिता बढ़ाना, ताकि वे एक अच्छे चार्टर्ड अकाउंटेंट बन सकें। इसके 5 प्रमुख फीचर्स बताए गए हैं-

  • आर्टिकल ट्रेनी की नियमित हाजिरी और ट्रेनिंग के दौरान किए गए काम ऑनलाइन ई-डायरी में रिकॉर्ड होंगे। पेमेंट के बाद स्टाइपेंड की जानकारी भी इसमें डाली जाएगी। इसे ट्रेनिंग शुरू करने के शुरुआती 15 दिनों में अपडेट करना होगा।
  • हर 15 दिन में सीए आर्टिकलशिप ट्रेनी को यहां अपने काम की जानकारी दर्ज करनी होगी, वरना सबमिशन नहीं होगा। फिर प्रिंसिपल उसी प्लेटफॉर्म पर उसे रिव्यू और अप्रूव कर सकेंगे।
  • स्टूडेंट्स कभी भी अपनी पुरानी एंट्री देख सकेंगे। प्रिंसिपल की सलाह के अनुसार उसमें बदलाव कर सकेंगे। साथ ही अप्रूवल का स्टेटस भी ऑनलाइन यहीं से चेक कर सकेंगे।
  • सीए छात्र अपने एसएसपी क्रिडेंशियल (सेल्स सर्विस पोर्टल) की मदद से ई-डायरी एक्सेस कर सकते हैं।
  • इस प्लेटफॉर्म को फॉर्म 109 (बर्खास्तगी, अगर लागू होता है तो) से भी लिंक किया गया है। साथ ही आईसीएआई ट्रेनिंग गाइडलाइंस के अनुसार एंटर्ड रिकॉर्ड को मिलाने की सुविधा भी दी गई है।


आईसीएआई प्रेसिडेंट सीए चरणजोत सिंह नंदा ने कहा कि 'ये ई-डायरी हर सीए आर्टिकल ट्रेनी के अनुभव का एक डिजिटल तौर से मान्य और सत्यापित रिकॉर्ड है। ये सीए छात्र को अपनी विशेषज्ञता बताने में मदद करेगा। लोगों की घंटों की मेहनत बचाने के साथ-साथ समय से काम पूरा करने, पारदर्शिता बढ़ाने और ट्रेनिंग के नए क्षेत्र पहचानने में भी मदद करेगा।' इसके अलावा आईसीएआई ने स्टूडेंट्स के लिए ई-डायरी के ये फायदे गिनाए हैं-

  • चार्टर्ड अकाउंटेंट कोर्स करने वाले हर स्टूडेंट के लिए एक समान ट्रेनिंग की क्वालिटी मेंटेन होगी।
  • स्टूडेंट्स को अपनी परफॉर्मेंस और स्कोप की रेगुलर मॉनिटरिंग करने, लर्निंग गैप पहचानने में मदद मिलेगी।
  • स्टाइपेंड का प्रूफ डिजिटल होगा, छुट्टियां ट्रैक हो सकेंगी और आर्टिकलशिप ट्रेनिंग पूरी होने की सभी फॉर्मेलिटीज समय से, बिना पेपरवर्क के झमेलों के हो सकेगी।

इसके लिए इंस्टिट्यूट ने पूरा आईसीएआई ई-डायरी यूजर मैनुअल भी जारी किया है। इसकी मदद से आप ई-डायरी पोर्टल का उपयोग करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका समझ सकते हैं। गौरतलब है कि सीए का कोर्स करने वाले हर स्टूडेंट को आर्टिकलशिप ट्रेनिंग करनी ही होती है।

UP Board Exam 2026: 10वीं-12वीं के छात्रों की मदद के लिए बोर्ड ने की व्यवस्था, जारी किए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।