UP Board Exam 2026: 10वीं-12वीं के छात्रों की मदद के लिए बोर्ड ने की व्यवस्था, जारी किए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा देने जा रहे छात्रों के पढ़ाई या विषय से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन पर कॉल कर छात्र किसी भी विषय में आ रही दिक्कतों के बारे में सवाल कर समाधान पा सकते हैं

अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 8:53 AM
Story continues below Advertisement
बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी किए हैं।

UP Board Exam 2026: शैक्षिक सत्र 2025-2026 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से हाईस्कूल (10वीं कक्षा) और इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) की परीक्षा देने जा रहे छात्रों की मदद के लिए बोर्ड ने बहुत अच्छा कदम उठाया है। बोर्ड ने परीक्षा देने जा रहे छात्रों को डर, जिज्ञासा या तनाव से बचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी किए हैं। ये नंबर बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने जारी किए हैं। उन्होंने बोर्ड मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालयों की ई-मेल आइडी और फोन नंबर जारी किए हैं।

इन नंबरों का मकसद थ्योरी परीक्षा से संबंधित छात्रों की विषयों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना। साथ ही उन्हें बोर्ड परीक्षा के डर या तनाव से राहत दिलाना है। बोर्ड सचिव सिंह ने कहा कि हेल्पलाइन और हेल्पडेस्क नंबरों के काफी संख्या में छात्रों को मदद मिलेगी। उन्होंने सभी क्षेत्रीय अपर सचिवों एवं जिला विद्यालय निरीक्षकों से कहा है कि हेल्पलाइन का प्रचार-प्रसार अपने क्षेत्र में कराने को कहा है। ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों तक इनकी पहुंच सुनिश्चित हो और वो इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

क्षेत्रीय कार्यालय दूरभाष नंबर ई-मेल आइडी

  • मेरठ 9454457256, 0121-2660742 romeerut@gmail.com
  • बरेली 9012418147, 0581-2576494 robareilly@gmail.com
  • प्रयागराज 9454457246, 0532-2423265 roallahabad1@gmail.com
  • वाराणसी 7355004355, 0542-2509990 rovaranasi@gmail.com
  • गोरखपुर 6394717234, 0551-2205271 upmsprogkp@gmail.com
  • यूपी बोर्ड मुख्यालय 18001805310, 18001805312 upmsphop@gmail.com

प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए हेल्पलाइन जल्द

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा 2026 में 24 जनवरी एक फरवरी के बीच होनी हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए भी बोर्ड जल्द हेल्पलाइन पेश करेगा। ये हेल्पलाइन विज्ञान विषयों के समाधान के लिए काम करेगी और इसे संयुक्त शिक्षा निदेशक के मण्डल कार्यालय में एक दिन के लिए खोला जाएगा। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान के परीक्षार्थी प्रैक्टिकल परीक्षा से शंकाओं का समाधान पा सकेंगे। जेडी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के हेल्पलाइन पर मुख्य प्रयोगात्मक विषयों के विषय विशेषज्ञ उपलब्ध होंगे। लखनऊ समेत मण्डल के सभी जिलों के परीक्षार्थी हेल्पलाइन पर कॉल कर सकेंगे।


UP Board Exam 2026: यूपी के इस जिले में 10वीं-12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराएगी रैपिड रिवीजन रेल, हर सब्जेट के मिलेंगे पीडीएफ नोट्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।