UP Board Exam 2026: यूपी के इस जिले में 10वीं-12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराएगी रैपिड रिवीजन रेल, हर सब्जेट के मिलेंगे पीडीएफ नोट्स

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड से 2026 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा देने जा रहे बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए रैपिड रिवीजन रेल लॉन्च की है। यह पहल बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की रिवीजन में मदद करने के लिए लॉन्च की गई है। इसमें सभी विषयों के नोट्स का पीडिएफ उपलब्ध होगा

अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 4:28 PM
Story continues below Advertisement
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए रैपिड रिवीजन रेल लॉन्च की है। इसमें

UP Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा का समय सभी परीक्षार्थियों के लिए काफी तनाव भरा होता है। सभी छात्र-छात्राएं कई तरफा दबाव से जूझ रहे होते हैं। ऐसे में अगर उन्हें कोई ऐसा सहारा मिल जाए जो रिवीजन में उनकी मदद कर दे, तो उनके लिए काफी सुकून भरा होगा। ऐसी ही एक पहल उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा मंडल में की गई है। यहां यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए रैपिड रिवीजन रेल लॉन्च की है। इसमें सभी विषयों के नोट्स पीडीएफ रूप में उपलब्ध हैं। यह निशुल्क उपलब्ध होगी। आगरा मंडल ने ये पहल छात्रों की बोर्ड परीक्षा की अच्छी तैयारी कराने के लिए की है।

विशेषज्ञों की टीमें 7-8 महीने में तैयार किए नोट्स

इस रैपिड रिविजन रेल के सभी विषयों के नोट्स विषय विशेषज्ञों ने सात-आठ महीने की मेहनत में तैयार किए हैं। इन्हें मंडल के सभी अधिकारियों व प्रधानाचार्यों के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेज दिया गया है। वहां से स्कूल के ग्रुप में इनको शेयर किया जाएगा। निशुल्क होने से इसका सीधा लाभ जरूरतमंद एवं मेधावी छात्रों को मिलेगा।

10वीं-12वीं के सभी विषय शामिल

नोट्स में कक्षा 10 और 12 के लिए गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान एवं अर्थशास्त्र जैसे प्रमुख विषय शामिल हैं। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को इसका विमोचन किया।

18 फरवरी से शुरू होगी थ्योरी परीक्षा


यूपी बोर्ड के इस समय प्रीबोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। 12वीं कक्षा के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू होंगी। इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा दो चरणों में आयोजित होंगी। पहले चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी 2026 से 01 फरवरी 2026 के बीच होंगी। वहीं, दूसरे चरण की परीक्षाएं 2 फरवरी 2026 से 9 फरवरी 2026 के बीच होंगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की शैक्षिक सत्र 2025-26 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। दोनों कक्षाओं को मिलाकर 52 लाख 30 हजार 297 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाई स्कूल में 27 लाख 50 हजार 945 और इंटरमीडिएट में 24 लाख 79 लाख 352 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

UP Board Exam 2026: बोर्ड ने 896 शिक्षकों के परीक्षा में शामिल होने पर लगाई रोक, जानें क्या है पूरा मामला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।