ICMAI CMA Intermediate & Final Results 2025: आधिकारिक वेबसाइट जारी हुए नतीजे, ये बने इस बार के टॉपर

ICMAI CMA Intermediate & Final Results 2025 के नतीजे आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। ये परीक्षाएं 11 जूने से 17 जून के बीच आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में बैठने वाले छात्र अपना स्कोरकार्ड और टॉपर की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर देख सकते हैं।

अपडेटेड Aug 11, 2025 पर 10:58 AM
ICMAI CMA Intermediate & Final Results 2025 के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं।

इंस्टिट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने सीएमए इंटरमीडिएट और फाइनल जून 2025 सत्र के नतीजे आज घोषित कर दिए। इन परीक्षाओं में बैठने वाले छात्र अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर देख सकते हैं। जून 2025 में आईसीएमएआई के इस सत्र में पास प्रतिशत कम बताया जा रहा है। ये परीक्षाएं 11 जून से 17 जून के बीच दो शिफ्ट में आयोजित की गई थीं। इससे पहले, संस्थान ने सीएमए फाउंडेशन 2025 के नतीजे 8 जुलाई, 2025 को जारी किए थे। इसमें हावड़ा की रिया पोद्दार ने शीर्ष रैंक हासिल की थी, जबकि सूरत के अक्षत अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे थे।

दोनों समूहों में कुल 13.75 प्रतिशत उम्मीदवार सफल हुए हैं। जून 2025 में आयोजित आईसीएमएआई सीएमए इंटरमीडिएट परीक्षा समूह 1 कुल 26,974 उम्मीदवारों ने दी थी। इसमें से केवल 10.62% पास हुए हैं। वहीं, समूह 2 की परीक्षा 15,333 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 30.42% छात्र सफल घोषित हुए हैं। दोनों समूहों के लिए कुल 9,998 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से दोनों समूहों में 13.75% उम्मीदवार उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

इसी तरह सीएमए अंतिम परीक्षा के समूह 3 में 10,503 उम्मीदवारों ने हिस्सा, जबकि 16.20% इसमें सफल रहे। समूह 4 में 4,458 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 24.85% उत्तीर्ण घोषित किए गए। दोनों समूहों में कुल मिलाकर 3,493 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 18.64% उम्मीदवार सफल घोषित किए गए।

सीएमए इंटरमीडिएट के टॉपर्स

  • सूरज प्रदीप सराफ
  • विनय करनानी
  • गुरकीरत सिंह भंगू
  • रेपाका वेंकट नागा साई गणेश
  • सार्थक अग्रवाल


सीएमए फाइनल के टॉपर्स

  • हंस अमरेश जैन
  • चिराग कसत
  • त्रिशिर गोयल
  • प्रिया बब्बर
  • निखिल जैन सैट

इन स्टेप से चेक करें नतीजे

नतीजे देखने के लिए छात्र पंजीकरण से संबंधित जानकारी लेकर ही बैठें। नतीजे घोषित होने के दौरान वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है, जिससे आधिकारिक वेबसाइट धीमी हो सकती है। इसलिए अपनी जानकारी सही से एक बार में ही भरने का प्रयास करें, ताकि अंतिम समय पर देरी से बच सकें। इसके साथ ही स्कोरकार्ड में किसी भी तरह की गलती या असमानता होने पर, समाधान के लिए तुरंत आईसीएमएआई के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। इस तरह चेक करें परिणाम

आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।

  • होमपेज पर CMA इंटरमीडिएट/फाइनल जून 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या और पासवर्ड) दर्ज करें।
  • अपना परिणाम देखने के लिए जानकारी सबमिट करें।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लें।

CBSE कराएगा 9वीं क्लास में ओपन बुक एग्जाम, जानें क्या होता है ये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।