ICMAI CMA result 2025 declared: दिसंबर 2025 के इंटर और फाइनल के नतीजे घोषित, ये रहे टॉपर्स के नाम

ICMAI CMA result 2025 declared: दिसंबर 2025 के सीएमए इंटर और फाइनल के नतीजे आ जारी कर दिए गए। इसके साथ ही परीक्षार्थियों के स्कोरकार्ड और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। आइए जानें टॉपर्स के नाम और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका

अपडेटेड Feb 11, 2026 पर 2:21 PM
Story continues below Advertisement
सीएमए इंटर और फाइनल परीक्षा 10 से 17 दिसंबर, 2025 के बीच आयोजित की गई थी।

ICMAI CMA result 2025 declared: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने दिसंबर 2025 का कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) इंटरमीडिएट और फाइनल का परिणाम आज घोषित कर दिया है। ये परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स आईसीएमएआई इंटर, फाइनल परीक्षा दिसंबर 2025 सत्र का नतीजा आधिकारिक वेबसाइट eicmai.in पर चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए परीक्षार्थियों को अपनी 11 संख्या वाला पंजीकरण नंबर डालकर लॉग इन करना होगा और इसके 6-अंकों का रोल नंबर जरूरी है।

जयपुर की परी और कोलकाता के फैजान रहे अव्वल

सीएमए इंटर, फाइनल टॉपर्स लिस्ट के अनुसार, जयपुर की परी अग्रवाल और कोलकाता के एमडी फैजान ने क्रमशः पहला रैंक हासिल किया है। फाइनल एवं इंटर में टॉप 3 अभ्यर्थियों के नाम ये हैं।

इंटर में टॉप करने वाले अभ्यर्थियों के नाम

  • परी अग्रवाल
  • भव्या शर्मा
  • जयेश वाधवानी


फाइनल में टॉप करने वाले अभ्यर्थियों के नाम

  • मोहम्मद फैजान
  • मोहित सुखानी
  • कनिका डांगयेच

रिजल्ट पेज पर दी गई है ये जानकारी

सीएमए रिजल्ट पेज पर दी गई जानकारी में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, हर सीएमए विषय में मिले अंक, सीएमए सिलेबस और सीएमए परीक्षा स्टेटस शामिल हैं।

टोटल में इतने अंक होने जरूरी

जो कैंडिडेट्स हर सब्जेक्ट पेपर में कम से कम 40% मार्क्स और संबंधित कोर्स ग्रुप में कुल मिलाकर कम से कम 50% मार्क्स लाते हैं, उन्हें सीएमए कोर्स के किसी भी स्तर के लिए योग्य माना जाता है, जिसमें इंटरमीडिएट और फाइनल स्टेज शामिल हैं। जो लोग इनमें से किसी भी पात्रता मानदंड को पूरा नहीं कर पाते हैं, उन्हें उस खास सीएमए कोर्स ग्रुप में सफल नहीं माना जाता है।

इस तरह देखें अपना सीएमए दिसंबर 2025 का रिजल्ट

  • सबसे पहले, आईसीएमएआई की ऑफिशियल वेबसाइट eicmai.in पर जाएं।
  • रिजल्ट लॉगिन पेज में स्टूडेंट का आइडेंटिफिकेशन नंबर डालें।
  • इसके बाद, ‘व्यू रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
  • सीएमए रिजल्ट दिसंबर 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिकॉर्ड के लिए सीएमए रिजल्ट पेज चेक करें और डाउनलोड करें।

इस दिन हुई थी परीक्षा

बता दें, इससे पहले आईसीएमएआई सीएमए फाउंडेशन दिसंबर 2025 का रिजल्ट 8 जनवरी को घोषित किया गया था। आईसीएमएआई ने सीएमए फाउंडेशन परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की थी, जबकि सीएमए इंटर और फाइनल परीक्षा 10 से 17 दिसंबर, 2025 के बीच आयोजित की गई थी।

CBSE Exam 2026 policy: किसी भी वजह से पेपर छूटने के मामलों में बेहद सख्त हैं सीबीएसई के नियम, परीक्षा शुरू होने से पहले इन्हें समझ लें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।