ICSE Result 2026 Release Date: अप्रैल में ही आएंगे आईसीएसई बोर्ड के नतीजे, जानें ऑनलाइन-ऑफलाइन रिजल्ट चेक करने का तरीका

ICSE Result 2026 Release Date: आईसीएसई बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए ये अच्छी खबर हो सकती है। बोर्ड अप्रैल के अंत तक 10वीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है। आइए जानें रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन चेक करने का क्या तरीका है

अपडेटेड Apr 14, 2026 पर 2:48 PM
Story continues below Advertisement
सीआईएससीई 10वीं कक्षा का रिजल्ट परीक्षा खत्म होने के एक महीने के अंदर जारी कर देता है।

ICSE Result 2026 Release Date: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) से 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक-एक दिन काटना मुश्किल हो रहा है। छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब इन सभी छात्रों के इंतजार खत्म होने का समय नजदीक आ रहा है। सीआईएससीई 10वीं कक्षा (आईसीएसई) का बोर्ड परीक्षा परिणाम अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते तक घोषित कर सकता है। बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी करेगा। छात्र अपना रिजल्ट सिर्फ बोर्ड द्वारा दिए गए UID और इंडेक्स नंबर क्रेडेंशियल्स के जरिए ही देख सकते हैं।

आईसीएसई 2026 की परीक्षाएं इस साल 17 फरवरी से 30 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थीं। सीआईएससीई बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की कोई तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, पिछले ट्रेंड के आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि 10 के रिजल्ट 28 अप्रैल, 2026 के आसपास घोषित किए जाएंगे। सीआईएससीई 10वीं कक्षा का रिजल्ट आमतौर पर परीक्षा खत्म होने के एक महीने के अंदर जारी कर देता है। इसलिए, अप्रैल के अंत तक परिणाम जारी करने का अनुमान लगाया जा रहा है।

शैक्षिक सत्र 2025-26 में आईसीएसई (10वीं) की परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org और cisce.org पर आईसीएसई रिजल्ट के लिए लिंक देख सकते हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद उन्हें अपनी 2026 आईसीएसई 10वीं कक्षा की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा। सीआईएससीई 12वीं कक्षा यानी आईएससी का रिजल्ट भी 10वीं कक्षा के परिणाम के साथ ही जारी करता है। इसलिए दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक ही दिन जारी होने की उम्मीद है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित होता है रिजल्ट

पिछले साल के ट्रेंड बताते हैं कि आईसीएसई और आईएससी रिजल्ट आमतौर पर बोर्ड द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक साथ घोषित किए जाते हैं। इसके बाद रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाते हैं, जहां से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

मार्कशीट डाउनलोड करने की कर लें तैयारी


छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए तैयार पहले से कर लेनी चाहिए। छात्रों को लॉगिन करने के लिए अपना 10वीं कक्षा का एडमिट कार्ड तैयार रखना चाहिए। मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका जानने के लिए ये स्टेप्स देखें

  • ऑफिशियल रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं।
  • कोर्स ऑप्शन से ICSE (क्लास 10) चुनें।
  • यूनिक ID (UID), इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड डालें।
  • शो रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • ICSE रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट करें।

ऑफलाइन रिजल्ट कैसे देखें

अगर सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो छात्र अपने नंबर इस तरह देख सकते हैं :

SMS

टाइप करें: ICSE <यूनिक ID>

भेजें: 09248082883

रिजल्ट फोन पर SMS के तौर पर मिलेगा

DigiLocker

DigiLocker में लॉगिन करें

ICSE क्लास 10 रिजल्ट चुनें

जरूरी डिटेल्स डालें

MPBSE MP Board Result 2026: कल 11 बजे सीएम मोहन यादव जारी करेंगे 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानिए कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।