MPBSE MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों के इंतजार का समय पूरा हो गया है। एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है। एमपीबीएसई 10वीं-12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 15 अप्रैल, 2026, बुधवार को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री निवास (समतत्व भवन) से करेंगे।
