IGNOU Admission 2025: इग्नू ने जुलाई 2025 ODL एडमिशन की डेडलाइन बढ़ाई, अब 15 सितंबर तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

IGNOU July Admission 2025: इच्छुक छात्र 15 सितंबर तक इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। IGNOU ने जुलाई 2025 सेशन के लिए ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) प्रोग्राम्स की एडमिशन प्रक्रिया की आखिरी तारीख 15 सितंबर तक बढ़ा दी है

अपडेटेड Sep 01, 2025 पर 7:38 PM
IGNOU July Admission 2025: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने छात्रों को बड़ी राहत दी है

IGNOU July ODL Registration 2025 Date Extend: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2025 सेशन के लिए ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) प्रोग्राम्स की एडमिशन प्रक्रिया की आखिरी तारीख 15 दिन और बढ़ा दी है। IGNOU ने ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम्स के लिए छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 सितंबर, 2025 तक बढ़ाई है। योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित डेडलाइन से पहले अपना रजिस्ट्रेशन जमा कर दें। इस फैसले से छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

इग्नू जुलाई 2025 सेशन का रजिस्ट्रेशन लिंक आधिकारिक वेबसाइट ignouiop.samarth.edu.in पर उपलब्ध है। एडमिशन के इच्छूक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन से पहले अपना एक यूजर अकाउंट बनाएं। इसमें यूजरनेम, पूरा नाम, ईमेल आईडी, पासवर्ड और मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है। रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।

रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए गए नए लिंक में सभी आवश्यक डिटेल्स दर्ज करने होंगे। आवेदन करते समय छात्रों को सभी आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। इससे पहले रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाई गई थी।

ऐसे करें अप्लाई


स्टेप 1: रजिस्ट्रेशन और आवेदन के लिए सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर जाएं।

स्टेप 2: अब July 2025 ODL Registration विंडो पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद new registration पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब सभी आवश्यक डिटेल्स दर्ज करें।

स्टेप 5: पूरे ध्यानपूर्वक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।

स्टेप 6: सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 7: अब आवेदन पत्र को सेव करें और submit पर क्लिक करें।

आवश्यक दस्तावेज

स्कैन की गई फोटो (100 KB से कम हो)

स्कैन किए गए सिग्नेचर (100 KB से कम)

शैक्षिक योग्यता की स्कैन की गई कॉपी (200 KB से कम)

एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट की स्कैन की गई कॉपी (यदि कोई हो) (200 KB से कम)

यदि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग हैं तो कैटेगरी सर्टिफिकेट की स्कैन की गई कॉपी (200 KB से कम)

इग्नू 2025 आवेदन शुल्क

इग्नू जुलाई 2025 ओडीएल रजिस्ट्रेशन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। उम्मीदवार को 2,000 रुपये का शुल्क क्रेडिट कार्ड (मास्टर/वीजा), डेबिट कार्ड (मास्टर/वीजा/रुपे) और नेट बैंकिंग के माध्यमों से जमा करना होगा।

ये भी पढ़ें- BHU PG Admission 2025: प्रवेश का आखिरी मौका, ऑफलाइन करें आवेदन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।