Get App

IGNOU Admission Update: 4 साल की ग्रेजुएशन के बाद अब 1 साल में होगी मास्टर डिग्री, इग्नू ने इन विषयों में लॉन्च किए कोर्स

IGNOU Admission Update: इग्नू ने 4 साल की ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों के लिए 1 साल की मास्टर डिग्री के 9 नए कोर्स शुरू किए हैं। इसमें MA और MCom जैसे कोर्स शामिल हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 17, 2026 पर 12:06 PM
IGNOU Admission Update: 4 साल की ग्रेजुएशन के बाद अब 1 साल में होगी मास्टर डिग्री, इग्नू ने इन विषयों में लॉन्च किए कोर्स
इन कोर्स में दाखिला लेने के लिए छात्रों को सबसे पहले अपना आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन के दौरान उपयोग करना होगा। इन नए कोर्सेज के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है।

IGNOU Admission Update: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी यानी IGNOU ने छात्रों के लिए खास सुविधा को शुरू कर दिया है। यूनिवर्सिटी 1 साल में पूरी होने वाली मास्टर डिग्री के लिए 9 नए कोर्सेज लॉन्च कर रही हैं। यह पहल नेशनल एजुकेशन पॉलिसी यानी NEP 2020 के की जा रही है, जिसका मकसद छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा सहजता देना है।

लेकिन यह सुविधा हर किसी के लिए नहीं उपलब्ध होगी। यह सिर्फ उन छात्रों के लिए है, जिन्होंने 4 साल का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम यानी FYUP कम्पलीट कर लिया है। जिन छात्रों ने सामान्य तरीके से सिर्फ 3 साल की ग्रेजुएशन डिग्री पूरी की है, वे इस 1 साल वाले कोर्स के लिए मान्य नहीं माने जाएंगे। उन्हें IGNOU के पुराने वाले 2 साल के मास्टर डिग्री कोर्स में ही दाखिला लेना होगा।

IGNOU ने 9 नए 1 साल के मास्टर डिग्री कोर्स शुरू कर दिए हैं। इनमें MA इकोनॉमिक्स, MA सोशियोलॉजी, MA हिस्ट्री, MCom, MA जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, MA इंग्लिश, MA हिंदी, MA संस्कृत और MA उर्दू को शामिल किया गया हैं। इन कोर्स में दाखिला लेने के लिए छात्रों को सबसे पहले अपना आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन के दौरान उपयोग करना होगा। इन नए कोर्सेज के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। छात्र इस मौके का फायदा जल्द से जल्द आवेदन करके उठा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें