Get App

IISER Aptitude Test Rank Card 2026 Out: आधिकारिक वेबसाइट से 9 जुलाई तक डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट, रैंक कार्ड पर दी गई है ये जानकारी

IISER Aptitude Test Rank Card 2026 Out: आईआईएसईआर एप्टिट्यूड टेस्ट में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रैंक कार्ड वेबसाइट से 9 जुलाई 2026 तक डाउनलोड किया जा सकेगा। रैंक कार्ड पर ये जानकारी दी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2026 पर 3:11 PM
IISER Aptitude Test Rank Card 2026 Out: आधिकारिक वेबसाइट से 9 जुलाई तक डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट, रैंक कार्ड पर दी गई है ये जानकारी
आईएटी का नतीजा आधिकारिक वेबसाइट पर 9 जुलाई, 2026 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे।

IISER Aptitude Test Rank Card 2026 Out: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) में शामिल उम्मीदवारों के लिए ये बड़ा अपडेट है। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर लॉग इन करके अपने रैंक कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आईआईएसईआर ने 29 जून, 2026 को रिजल्ट घोषित कर दिया है। आईएटी का नतीजा आधिकारिक वेबसाइट पर 9 जुलाई, 2026 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही आईआईएसईआर ने काउंसलिंग की तारीख भी घोषित कर दी है। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 2 जुलाई, 2026 से शुरू होगा और योग्य कैंडिडेट को डेडलाइन से पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।

आईएटी रैंक कार्ड 2026 कैसे करें डाउनलोड

  • ऑफिशियल आईआईएसईआर एडमिशन पोर्टल iiseradmission.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध आईएटी 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें