GATE 2026 के रजिस्ट्रेशन डेट में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस दिन से करें आवेदन

GATE 2026: आईआईटी गुवाहाटी ने GATE 2026 की रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पोस्टपोन कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक अब उम्मीदवार 28 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर अपना आवेदन कर पाएंगे

अपडेटेड Aug 24, 2025 पर 7:36 PM
Story continues below Advertisement
उम्मीदवार 28 सितंबर तक बिना लेट फीस आवेदन कर सकते हैं

GATE 2026: अगर आप देश की सबसे प्रमुख परीक्षाओं में से एक ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आईआईटी गुवाहाटी ने GATE 2026 की रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पोस्टपोन कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक अब उम्मीदवार 28 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट 'gate2026.iitg.ac.in' पर अपना आवेदन कर पाएंगे। पहसे रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 25 अगस्त से शुरू होने वाली थी।

संशोधित शेड्यूल के मुताबिक, GATE 2026 के लिए उम्मीदवार 28 सितंबर तक बिना लेट फीस आवेदन कर सकते हैं। वहीं, लेट फीस भरकर आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर तय की गई है।

कब होगा एग्जाम


इस साल गेट 2026 का एग्जाम करवाने की जिम्मेदारी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी को दी गई है। GATE 2026 परीक्षा फरवरी में आयोजित की जाएगा। इसके लिए पंजीकरण 28 अगस्त से शुरू होगा और बिना लेट फीस आवेदन की आखिरी तारीख 28 सितंबर है। लेट फीस के साथ उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। इसका एग्जाम 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को होगी। एग्जाम का आयोजन 2 शिफ्ट में होगा, सुबह की शिफ्ट 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम की शिफ्ट दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे आयोजित की जाएगी। इसका रिजल्ट 19 मार्च 2026 को घोषित किए जाएंगे।

कौन-कौन कर सकता है अप्लाई

GATE 2026 के लिए आवेदन वही उम्मीदवार कर सकते हैं, जो किसी डिग्री प्रोग्राम के तीसरे वर्ष या उससे आगे की पढ़ाई कर रहे हों, या फिर किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या ह्यूमैनिटीज में डिग्री पूरी कर चुके हों। वहीं GATE 2026 के लिए वही डिग्री मान्य होगी, जिसे MoE, AICTE, UGC या UPSC ने BE, BTech, BArch या BPlanning के समकक्ष मान्यता दी हो। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने विदेश से ये डिग्री हासिल की है या कर रहे हैं, वे भी आवेदन के पात्र हैं।

GATE 2026 के लिए महिला उम्मीदवारों, SC/ST और दिव्यांग वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹1,000 और लेट फीस अवधि में ₹1,500 रहेगा। वहीं, बाकी सभी उम्मीदवारों का ₹2,000 और लेट फीस में ₹2,500 शुल्क देना होगा।

हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका की जगह जर्मनी क्यों जा रहे भारतीय छात्र, कितनी सस्ती है वहां की पढ़ाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।