IIT JAM 2027 brochure: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर ने जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) 2027 के लिए सूचना ब्रोशर जारी किया है। साथ ही, संस्थान ने पंजीकरण शेड्यूल में भी बदलाव किया है। जेएएम 2027 के जरिए पोस्टग्रेजुएट साइंस और उससे जुड़े पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवार 12 सितंबर से अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया जेएएम की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in के जरिए ऑनलाइन पूरी होगी। इसके लिए परीक्षा 14 फरवरी, 2027 को भारत के 114 शहरों में आयोजित की जाएगी।
