IIT में एडमिशन का सपना देख रहे इन छात्रों के लिए खुशखबरी, जेईई एडवांस्ड के बिना भी मिल सकता है प्रवेश

आईआईटी ने एकेडमिक ईयर 2025-26 के लिए कई अब कुछ खास फील्ड में उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों के लिए ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए नए रास्ते खोले हैं। इसमें ओलंपियाड विजेता, खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले और फाइन आर्ट के क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने वाले छात्र शामिल हैं

अपडेटेड Jun 09, 2025 पर 6:13 PM
ओलंपियाड, खेल या कला-संस्कृति जैसे क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं, वे भी अब आईआईटी से पढ़ाई कर सकते हैं

आईआईटी में पढ़ाई करना लाखों छात्रों का सपना होता है, लेकिन इसमें दाखिला पाना आसान नहीं होता। आमतौर पर इसके लिए जेईई एडवांस जैसी कठिन परीक्षा पास करनी होती है। लेकिन अब सिर्फ परीक्षा ही नहीं, बल्कि खास टैलेंट के आधार पर भी आईआईटी में दाखिला मिल सकता है। जो छात्र पढ़ाई के अलावा ओलंपियाड, खेल या कला-संस्कृति जैसे क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं, वे भी अब आईआईटी से पढ़ाई कर सकते हैं। इसके लिए आईआईटी ने खास एडमिशन चैनल शुरू किए हैं। इसका मकसद यह है कि पढ़ाई के अलावा दूसरी प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिले।

आईआईटी मद्रास ने एकेडमिक ईयर 2025-26 के लिए छात्रों को दाखिला देने केतीन नए खास तरीके शुरू किए हैं, जो पढ़ाई के अलावा दूसरे क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले युवाओं के लिए हैं।

1. स्पोर्ट्स एक्सीलेंस एडमिशन (SEA): जो छात्र खेलों में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुके हैं, वे इस कोटे के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को उसी पोर्टल के माध्यम से आईआईटी इंदौर को अपनी प्राथमिकताओं में से एक के रूप में चुनने की भी अनुमति है।


2. फाइन आर्ट और कल्चर एक्सीलेंस (FACE): इसमें वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो नृत्य, संगीत, चित्रकला, थिएटर या किसी भी सांस्कृतिक गतिविधि में खास पहचान रखते हैं।

3. साइंस ओलंपियाड एक्सीलेंस एडमिशन (SCOPE): ऐसे छात्र जिन्होंने साइंस ओलंपियाड्स में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल या रैंक हासिल की है, उनके लिए यह विकल्प खुला है।

आईआईटी इंदौर अब आईआईटी मद्रास के साथ मिलकर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस एडमिशन (SEA) चैनल में शामिल हो गया है। इस पहल के तहत जो छात्र खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं, उन्हें इंजीनियरिंग जैसे प्रतिष्ठित कोर्स में दाखिले का मौका मिलेगा। हालांकि SEA से जुड़ी जानकारी आईआईटी इंदौर की आधिकारिक अकादमिक वेबसाइट पर दी गई है, लेकिन आवेदन की प्रक्रिया आईआईटी मद्रास द्वारा चलाए जा रहे पोर्टल के जरिए ही पूरी होगी।

आईआईटी कानपुर: यहां ओलंपियाड चैनल के माध्यम से एडमिशन की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए एक डिटेल्स गाइड और ऑनलाइन पोर्टल उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे छात्रों को आवेदन में आसानी हो।

आईआईटी गांधीनगर: इस संस्थान ने भी ओलंपियाड रूट से प्रवेश की घोषणा की है। इसमें शामिल गाइडलाइन और आवेदन की पूरी जानकारी उनकी वेबसाइट पर दी गई है, जिसे छात्र ध्यान से पढ़ सकते हैं।

आईआईटी बॉम्बे: यहां पर खासतौर से भारतीय राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड (INMO) के जरिए बीएस (मैथ्स) कोर्स में एडमिशन की सुविधा मिलेगी। इससे जुड़ी सभी जानकारी मैथ्स विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इस तरह की नई पहल का मकसद यह है कि सिर्फ एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर ही नहीं, बल्कि छात्रों की खेल, कला और दूसरी विशेष योग्यताओं को भी ध्यान में रखते हुए उन्हें आईआईटी में दाखिला दिया जाए। इससे पढ़ाई और प्रतिभा का दायरा और भी बड़ा हो रहा है।

UGC NET June 2025 exam: यूजीसी नेट जून 2025 का एग्जाम शेड्यूल जारी, ऐसे करें डाउनलोड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।