FASTag annual pass : कल यानी 15 अगस्त से आप देश के सभी नेशनल हाइवे और एक्सप्रेसवे टोल के लिए साल भर का पास एक साथ खरीद सकते हैं, वो भी सिर्फ 3000 रुपए में। NHAI ने FASTAG एनुएल पास की प्री बुकिंग शुरू कर दी है। FASTag एनुअल पास कल से मिलेगा। राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप पर इसकी प्री- बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं, NHAI पोर्टल पर आज मध्य रात्रि से इसकी बुकिंग होगी। अब अगर गलत पैसे कटे तो 3 दिन में रिफंड मिल जाएगा।
यह सिर्फ प्राइवेट कार, जीप और वैन के लिए उपलब्ध होगा
15 अगस्त से NHAI का FASTag एनुअल पास 3,000 रुपए में मिलेगा जो 1 साल के लिए या 200 ट्रिप टोल फ्री होगा। यह सिर्फ प्राइवेट कार, जीप और वैन के लिए उपलब्ध होगा। इसमें औसतन 15 प्रति क्रॉसिंग खर्च होगा। इससे खर्च में 80 फीसदी तक बचत हो सकेगी। 200 ट्रिप्स के बाद FASTag सामान्य तरीके से काम करेगा। 200 ट्रिप पूरे होने पर इसे दोबारा खरीद सकते हैं।
यह सिर्फ नेशनल हाइवे और एक्सप्रेसवे टोल पर लागू होगा
यह सिर्फ नेशनल हाइवे और एक्सप्रेसवे टोल पर लागू होगा। यानी अगर आप इस वार्षिक फास्टैग को खरीदते हैं तो आपको इसका फायदा NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे के टोल पर मिल सकेगा और आप इस पास की मदद से ये टोल पार कर सकेंगे। जबकि, स्टेट हाईवे या फिर म्युनिसिपल टोल रोड पर आपका फास्टैग पहले जैसे ही काम करेगा, यहां पर आपको अलग से टोल देना होगा।
जिनके पास पहले से फास्टैग है,उन्हें नया फास्टैग खरीदने की जरूरत नहीं
अगर यह सोच रहे हैं कि क्या आपको इस एनुअल फास्टैग पास का फायदा लेने के लिए अगल से नया पास खरीदना होगा? तो जान लें कि जिनके पास पहले से फास्टैग है,उन्हें नया फास्टैग खरीदने की जरूरत नहीं होगी। पास वाहन और उससे जुड़े FASTag के वेरिफिकेशन के बाद ही एक्टिव होगा।