झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने शनिवार को 12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए, जिससे हजारों छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली। इस वर्ष छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। विज्ञान में 79.26 प्रतिशत और वाणिज्य में 91.2 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है, जो राज्य में शैक्षणिक प्रगति का संकेत है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों में उत्साह का माहौल है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपने करियर की अगली दिशा तय करने की तैयारी में जुट गए हैं।
वहीं बोर्ड की वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर छात्र अपने परिणाम आसानी से देख सकते हैं। ये परिणाम न सिर्फ छात्रों के मेहनत का फल है, बल्कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था की दिशा में एक सकारात्मक संकेत भी माना जा रहा है।
रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
रिजल्ट देखने के लिए छात्र JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज कर सकते हैं। कुछ आसान स्टेप्स में आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट के बाद क्या करें छात्र?
रिजल्ट आने के बाद छात्र अपने करियर की अगली योजना बना सकते हैं। जो छात्र उच्च शिक्षा की ओर बढ़ना चाहते हैं, वे कॉलेज एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, कई छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी जुटेंगे।