J&K Board 10th Result: जम्मू एंड कश्मीर में 10वीं की परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

J&K Board 10th Result: जम्मू एंड कश्मीर में लड़कियों ने बाजी मारी है और 10वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा में लड़कों से अधिक लड़कियां पास हुई हैं। जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एडुकेशन (JKBOSE) ने 30 अप्रैल को ही दसवीं कक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए। चेक करें कि ओवरऑल कितने बच्चे पास हुए हैं और लड़के-लड़कियों के बीच कितना फर्क है और अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं?

अपडेटेड May 01, 2025 पर 10:11 AM
J&K Board 10th Result: जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एडुकेशन (JKBOSE) में दसवीं कक्षा की परीक्षा में 79.94% स्टुडेंट्स पास हुए हैं। लड़कों की तुलना में लड़कियों में पास का प्रतिशत कुछ ज्यादा ही अधिक है।

J&K Board 10th Result: जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एडुकेशन (JKBOSE) ने दसवीं कक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। जो स्टुडेंट्स इस बार जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड से दसवीं कक्षा की परीक्षा में बैठे थे, वे अपने रिजल्ट्स को अब चेक कर सकते हैं। रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.nic.in और jkresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे और डाउनलोड कर सकेंगे। इस साल जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड में 10वीं की परीक्षा में 79.94% स्टुडेंट्स पास हुए हैं। लड़कों की तुलना में लड़कियों में पास का प्रतिशत कुछ ज्यादा ही अधिक है।

दसवीं कक्षा की परीक्षा में रजिस्टर्ड लड़कियों में से 81.24 फीसदी पास हुई हैं जबकि पास होने वाले लड़कों की संख्या 78.74 फीसदी है। जेके बोर्ड के 10वीं कक्षा की परीक्षा 21 फरवरी से 3 मार्च 2025 के बीच हुई थी और इसके नतीजे का ऐलान 30 अप्रैल को हुआ है।

JKBOSE Class 10 Results 2025: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का स्टेपवाइज प्रोसेस


जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड से दसवीं की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का स्टेपवाइज प्रोसेस यहां दिया जा रहा है:

ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.nic.in या jkresults.nic.in खोलें।

10वीं के रिजल्ट का पेज खोलें।

अपनी लॉगइन डिटेल्स डालें।

सबमिट करके रिजल्ट्स चेक करें।

डाउनलोड करके एक प्रिंटआउट रख लें।

CISCE Result 2025: फिजिक्स से डरने वाली अनन्या कैसे बनी टॉपर?

CBSE 12th result 2025 Date: मई की इस तारीख को आएगा सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जानिये कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।