JEE Advanced 2026 Registration Begins: देश के प्रमुख इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), एनआईटी या आईआईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए आज से आवेदन शुरू हो गए हैं। जेईई मेन 2026 सेशन 2 का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र जेईई एडवांस के लिए आज 23 अप्रैल 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आईआईटी रुड़की ने आधिकारिक तौर से जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। यह उन छात्रों के लिए है जिन्होंने जेईई मेन 2026 में सफलता दर्ज की है। आवेदन फॉर्म अब ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध है।
पंजीकरण पूरा करने के लिए छात्रों को अपने जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान वैध श्रेणी सर्टिफिकेट भी अपलोड करने होंगे। जेईई एडवांस्ड 2026 एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 2 मई, 2026 है।
JEE एडवांस्ड 2026 एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें?
जेईई एडवांस्ड 2026 में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को ये एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पूरे करने होंगे :
JEE एडवांस्ड 2026 एप्लीकेशन फीस
अनारक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस Rs 3200 है, जबकि महिला कैंडिडेट्स और SC/ST/PwD कैटेगरी के कैंडिडेट्स को Rs 1600 देने होंगे। फीस पेमेंट विंडो 4 मई, 2026 तक खुली रहेगी। JEE एडवांस्ड 2026 एग्जाम 17 मई, 2026 को होने वाला है।