JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 jeeadv.ac.in जारी! फाइनल आंसर की भी घोषित, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

JEE Advanced Result 2025: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर ने सोमवार (2 जून, 2025) को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस के परिणाम घोषित कर दिए। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करके अपनी योग्यता की स्थिति की जांच कर सकते हैं। इसके साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है

अपडेटेड Jun 02, 2025 पर 9:25 AM
JEE Advanced Result 2025: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है

Joint Entrance Examination Advanced Result 2025: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर ने सोमवार (2 जून) को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड 2025 के नतीजे घोषित कर दिए। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर अपने स्कोर देख सकते हैं। नतीजों के साथ-साथ JEE एडवांस्ड 2025 की 'फाइनल आंसर की' भी जारी कर दी गई है। देश भर के IIT में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्सेज में एडमिशन के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।

स्कोरकार्ड चेक करने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फिर होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी डिटेल्स को ध्यान से सत्यापित करें। फिर भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट निकाल लें।

JEE एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पेपर 1 और पेपर 2 के लिए एक-एक शिफ्ट में एग्जाम आयोजित हुई थी। छात्रों और विषय विशेषज्ञों से मिले फीडबैक के आधार पर गणित सेक्शन कथित तौर पर सबसे कठिन था। जबकि भौतिकी और रसायन विज्ञान गणित से कम कठिन थे।


परीक्षा के स्कोरकार्ड तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। परिणाम की घोषणा प्रवेश प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। अब उम्मीदवार अगले चरण - JoSAA काउंसलिंग की तैयारी कर रहे हैं।

अब आगे क्या?

JEE एडवांस्ड 2025 में पास होने वाले उम्मीदवार अब IIT, NIT, IIIT और अन्य सरकारी फंडिंग तकनीकी संस्थानों (GFTI) सहित प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन के लिए JoSAA 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे।

JoSAA के माध्यम से शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन और विकल्प भरना 3 जून, 2025 से शुरू होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट, विस्तृत गाइडलाइंस और काउंसलिंग शेड्यूल के लिए नियमित रूप से आधिकारिक JoSAA वेबसाइट देखें।

JEE एडवांस्ड क्या है?

JEE एडवांस्ड भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसे भारत में सबसे चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक माना जाता है।

केवल वे उम्मीदवार जो JEE Main परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं और शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में रैंक करते हैं। वे ही JEE Advanced के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। परीक्षा में दो पेपर के माध्यम से उम्मीदवार की भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित की समझ का परीक्षण किया जाता है।

ये भी पढ़ें- JAC Jharkhand 12th Result: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

JEE Advanced में प्राप्त अंकों का उपयोग न केवल 23 IIT में प्रवेश के लिए किया जाता है। बल्कि IISc बैंगलोर, IISERs, IIST और RGIPT जैसे कुछ अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा चुनिंदा कोर्स के लिए भी विचार किया जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।