JEE Main 2026: बिना आधार पंजीकरण कराने वालों के फोटो वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख आज, जानें क्या कर सकते हैं छात्र?

JEE Main 2026: जेईई मुख्य परीक्षा के लिए बिना आधार के पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों के फोटो वेरिफिकेशन की आज 15 जनवरी को आखिरी तारीख है। आज दिन खत्म होने के बाद ऐसे किसी भी उम्मीदवार का वेरिफिकेशन नहीं होगा। एनटीए ने इसके बारे में नोटिस जारी किया है

अपडेटेड Jan 15, 2026 पर 5:46 PM
Story continues below Advertisement
सेशन 1 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 31 अक्टूबर से 27 नवंबर, 2025 के बीच हुआ था।

JEE Main 2026: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए ये जरूरी अपडेट है। जेईई मुख्य परीक्षा के लिए बिना आधार कार्ड के पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों के लिए फोटो सत्यापन की आखिरी तारीख आज, 15 जनवरी 2026 है। आज का दिन समाप्त होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) फोटो वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट जमा करने की बढ़ाई गई डेडलाइन बंद कर देगी। जिन उम्मीदवारों से अतिरिक्त पहचान वेरिफिकेशन पूरा करने के लिए कहा गया था, उन्हें दिन खत्म होने से पहले जरूरी सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा।

यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए दी गई थी जिन छात्रों के आवेदन फॉर्म में अपलोड की गई 'लाइव फोटो' और उनके पहचान पत्र (PAN, पासपोर्ट आदि) की फोटो में गलती/गड़बड़ी पाई गई है। ऐसे उम्मीदवारों को रात तक इस प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर उनके एडमिट कार्ड रोके जा सकते हैं या उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश से वंचित किया जा सकता है।

फोटो सत्यापन प्रक्रिया का कारण

जेईई मुख्य परीक्षा 2026 दो सत्र में आयोजित की जाएगी है। सेशन 1 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 31 अक्टूबर से 27 नवंबर, 2025 के बीच हुआ था। एनटीए ने आवेदनों की समीक्षा के दौरान पाया कि कुछ उम्मीदवारों ने आधार के अलावा अन्य पहचान दस्तावेजों का भी इस्तेमाल किया था। कुछ अन्य मामलों में, रजिस्ट्रेशन के दौरान ली गई लाइव फोटो ऑफिशियल रिकॉर्ड से मैच नहीं हुई। परीक्षा केंद्रों पर आसान पहचान सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए, एजेंसी ने ऐसे उम्मीदवारों के लिए एक अतिरिक्त फोटो सत्यापन प्रक्रिया शुरू की थी।

यह कदम इन उम्मीदवारों के लिए जरूरी है


  • जिन्होंने बिना आधार के पंजीकरण किया है।
  • सत्यापन के दौरान जिनकी फोटो मैच नहीं हुई।
  • जिन्हें एनटीए से डॉक्यूमेंट जमा करने के लिए आधिकारिक ईमेल मिला है।
  • केवल प्रभावित उम्मीदवारों को ही अपलोड लिंक का एक्सेस दिया गया था।

अटेस्टेशन नियमों में दी ढील

एनटीए ने पहले उम्मीदवारों से सर्टिफिकेट पर अपने स्कूल या कॉलेज के प्रिंसिपल या हेडमास्टर से साइन करवाने के लिए कहा था। हालांकि, छात्रों से अनुरोध मिलने के बाद, एनटीए ने क्लास I गजेटेड अधिकारियों द्वारा अटेस्टेशन की अनुमति दी।

इनसे करवा सकते हैं अटेस्ट

  • तहसीलदार
  • राजस्व अधिकारी
  • सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM)
  • जिला मजिस्ट्रेट (DM)
  • भारतीय दूतावास के क्लास I गजेटेड अधिकारी (अनिवासी भारतीय उम्मीदवारों के लिए)

दिन खत्म होने से पहले ये करें उम्मीदवार

  • अपलोड लिंक के लिए रजिस्टर्ड ईमेल ID चेक करें
  • फोटो वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट सही ढंग से भरें
  • इसे किसी अधिकृत अधिकारी से साइन और अटेस्ट करवाएं
  • सर्टिफिकेट को PDF फॉर्मेट में अपलोड करें
  • भविष्य के लिए एक कॉपी सेव करें
  • फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए ले जानी होगी कॉपी

Jharkhand Board Exam 2026: झारखंड में 3 फरवरी से शुरू होगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा, जेएसी ने जारी किया पूरा टाइमटेबल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।