Jharkhand Board Exam 2026: झारखंड में 3 फरवरी से शुरू होगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा, जेएसी ने जारी किया पूरा टाइमटेबल

Jharkhand Board Exam 2026: झारखंड राज्य में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की बोर्ड परीक्षा का पूरा कार्यक्रम आज जारी कर दिया गया है। यहां दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 03 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इस बार भी दो पालियों में होंगी।

अपडेटेड Jan 15, 2026 पर 4:33 PM
Story continues below Advertisement
काउंसिल ने दोनों कक्षाओं के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा की तारीखें भी घोषित कर दी है।

Jharkhand Board Exam 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) से शैक्षिक वर्ष 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है। जेएसी ने मैट्रिक और इंटरमीडिए परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। डेटशीट के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षा 3 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जैक की आधिकारिक वेबसाइट https://jacexamportal.in/ पर देखा जा सकता है।

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

जैक की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं कक्षा की परीक्षा जहां 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षा 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक होगी। झारखंड बोर्ड परीक्षा इस बार भी दो पालियों में होगी। पहली पाली में परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे होगी।

प्रैक्टिकल 24 फरवरी से होंगे

काउंसिल ने दोनों कक्षाओं के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा की तारीखें भी घोषित कर दी है। इसके अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन संबंधित स्कूल और कॉलेजों में जैक के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा।

बोर्ड परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड इसी माह आएंगे


बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जनवरी 2026 में जारी कर दिए जाएंगे। छात्रों को एडमिट कार्ड स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि छात्रों को समय पर एडमिट कार्ड वितरित करें और परीक्षा संबंधी दिशानिर्देशों की जानकारी दें।

1200 से अधिक परीक्षा केंद्र

मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए काउंसिल ने राज्यभर में करीब 1,200 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए हैं। यहां सुरक्षा और निगरानी की विशेष व्यवस्था की जाएगी। काउंसिल ने छात्रों से अपील की है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें, निर्धारित ड्रेस कोड और दिशा-निर्देशों का पालन करें। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

UP Board Exam 2026 Admit Card: छात्रों को परीक्षा केंद्र का रास्ता दिखाएगी एडमिट कार्ड में लगी ये चीज, तकनीक से आसान बनेगी परीक्षा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।