UP Board Exam 2026 Admit Card: छात्रों को परीक्षा केंद्र का रास्ता दिखाएगी एडमिट कार्ड में लगी ये चीज, तकनीक से आसान बनेगी परीक्षा

UP Board Exam 2026 Admit Card: यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्रों की मदद के लिए तकनीक का सहारा ले रहा है। इसके लिए बोर्ड एडमिट कार्ड में विशेष व्यवस्था करने जा रहा है। ये छात्रों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में मदद करेंगे। आइए जानें क्या है ये व्यवस्था

अपडेटेड Jan 15, 2026 पर 12:20 PM
Story continues below Advertisement
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट वर्ष 2026 की परीक्षाएं 18 फरवरी से आरंभ हो रही हैं।

UP Board Exam 2026 Admit Card: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस साल फरवरी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र बेसब्री से अपने प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों के एडमिट कार्ड इसी माह के अंत तक जारी हो सकते हैं। बोर्ड इस साल छात्रों को परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की असुविधा से बचाने और परीक्षा को सुखद अनुभव बनाने के लिए कई तरह के प्रयास कर रहा है। इसके वो कई मामलों में तकनीक का भी सहारा ले रहा है। बोर्ड परीक्षार्थियों को अक्सर परीक्षा केंद्र पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसलिए बोर्ड पहली बार प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र की लाइव लोकेशन उपलब्ध कराने जा रहा है। अक्सर रास्ता न मिलने के कारण परीक्षार्थी केंद्र पर देरी से पहुंचते थे लेकिन अब एक क्लिक पर केंद्र की लोकेशन उनके हाथ में होगी।

एडमिट कार्ड पर होगी केंद्र की लाइव लोकेशन

परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड पर एक क्यूआर कोड अंकित होगा जिसे मोबाइल से स्कैन करते ही गूगल मैप्स पर उनके परीक्षा केंद्र का सटीक रास्ता और दूरी खुल जाएगी। छात्रों को अब अपना परीक्षा केंद्र खोजने के लिए इधर-उधर भटकने या किसी से रास्ता पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बोर्ड का मानना है कि इस डिजिटल पहल से उन परीक्षार्थियों को सबसे अधिक लाभ होगा जिनका केंद्र ग्रामीण इलाकों या उनके निवास स्थान से दूर दराज के क्षेत्रों में पड़ा है।

इसी माह आएंगे छात्रों के प्रवेश पत्र

छात्रों के प्रवेश पत्र इसी माह यानी जनवरी में बोर्ड से आ जाएंगे। बोर्ड स्तर से परीक्षाओं की व्यवस्था को बेहद पुख्ता बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया की इसी सप्ताह परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र आने की पूरी उम्मीद है। एडमिट कार्ड मिलते ही इनका वितरण शुरू हो जाएगा।

अंतिम चरण में हैं बोर्ड परीक्षा की तैयारियां


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट वर्ष 2026 की परीक्षाएं 18 फरवरी से आरंभ हो रही हैं। परीक्षाओं को कराने के लिए पूरे राज्य में 8000 से अधिक केंद्रों की घोषणा हो चुकी है और अब केंद्रों पर परीक्षाओं की अंतिम तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। क्यूआर कोड की सुविधा के साथ-साथ केंद्रों पर सीसीटीवी, वॉयस रिकॉर्डर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती का काम भी समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा ताकि नकल विहीन परीक्षाएं संपन्न कराई जा सकें।

Bihar Board Exams: बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र जानें कैसे आएंगे परीक्षा में अच्छे अंक, ये गलतियां पड़ती हैं भारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।