JEE Main 2026 Result Today: किसी भी समय जारी हो सकता है स्कोरकार्ड, आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुई आंसर की

JEE Main 2026 Result Today: जेईई मुख्य परीक्षा 2026 सेशन 1 दे चुके छात्रों का रिजल्ट आज जारी हो सकता है। परीक्षा देने वाले छात्रों की आंसर की आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है। रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर आ गया है लेकिन ये अभी एक्टिव नहीं हुआ है

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 11:09 AM
Story continues below Advertisement
कैंडिडेट अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main 2026 Session 1 Result Today: जेईई मुख्य परीक्षा सेशन 1 की परीक्षा देने के बाद बेसब्री से अपने परिणाम की राह देख रहे छात्रों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। ये परीक्षा देने वाले छात्रों का स्कोरकार्ड आज जारी हो सकता है। राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अपडेट के मुताबिक, जनवरी सेशन के परिणाम आज, 16 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। एनटीए ने BTech और BE पेपर की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इसमें से नौ सवाल हटा दिए गए हैं। बता दें, जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट पहले 12 फरवरी को घोषित होना था। लेकिन बाद में इसे 16 फरवरी तक के लिए टाल दिया गया।

एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और जेईई मेन की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन सेशन 1 की आंसर की छात्रों के लिए उपलब्ध है। जेईई मेन्स 2026 सेशन 1 परिणाम का लिंक पहले ही बन चुका है, लेकिन ये छात्रों के लिए अभी एक्टिव नहीं है। एक्टिवेट होने के बाद, रिजल्ट लिंक jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा। कैंडिडेट अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई मेन 2026 सेशन 1 स्कोरकार्ड पर क्या लिखा होगा?

स्कोरकार्ड में ये शामिल होगा:

  • एनटीए पर्सेंटाइल स्कोर (सब्जेक्ट-वाइज और ओवरऑल)
  • ऑल इंडिया रैंक (AIR)
  • कैटेगरी रैंक (अगर लागू हो)
  • जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफिकेशन स्टेटस
  • फाइनल रिजल्ट ऑब्जेक्शन देखने के बाद रिवाइज्ड आंसर की पर आधारित है।


मिलते-जुलते नामों वाली इन वेबसाइट से बचें

जेईई मेन 2026 जनवरी सेशन 1 के परिणाम की कई फेक वेबसाइट्स भी उपलब्ध हैं। ये छात्रों को भ्रमित करती हैं, कहा नहीं जा सकता कि इन पर दी गई जानकारी सही होगी या नहीं। यहां ऐसी कुछ वेबसाइट के नाम दे रहे हैं, जिनसे आपको बचना है :

  • jeemains.in
  • jeemain.nta.in
  • upmsp-edu.com/jee-mains-result-2024
  • jeemainnic.in
  • jeemain.info
  • jeeguide.co.in
  • info@jeeguide.co.in

21 से 29 जनवरी के बीच हुई थी पहले सत्र की परीक्षा

जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर 21 जनवरी से 29 जनवरी तक कंप्यूटर-बेस्ड मोड में आयोजित की गईं थीं। यह परीक्षा रोज दो शिफ्ट में हुई थी :

सुबह की शिफ्ट : सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

दोपहर की शिफ्ट : दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

BE/BTech का पेपर 21 जनवरी से 28 जनवरी के बीच हुआ था। स्टूडेंट्स और सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स ने बताया कि ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल शिफ्ट के हिसाब से मीडियम से थोड़ा चैलेंजिंग था।

UP Board Exam 2026: क्या बिना एडमिट कार्ड के भी दे सकेंगे परीक्षा? 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के लिए जानें नियम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।