UP Board Exam 2026: क्या बिना एडमिट कार्ड के भी दे सकेंगे परीक्षा? 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के लिए जानें नियम

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होने वाली है। बोर्ड परीक्षा में छात्रों का एडमिट कार्ड ले जाना बहुत जरूरी है। लेकिन छात्र किसी परीक्षा में एडमिट कार्ड लेकर जाना भूल जाएं, क्या तब भी वे परीक्षा दे सकेंगे? आइए जानें क्या कहता है यूपी बोर्ड का नियम

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 10:44 AM
Story continues below Advertisement
परीक्षा देने की अनुमति का फैसला परीक्षा केंद्र पर शिक्षक के स्वविवेक पर निर्भर करेगा।

UP Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड बहुत अहम डॉक्युमेंट होता है, जिसे परीक्षा केंद्र लेकर जाना बेहद जरूरी होता है। इसके बिना छात्र को परीक्षा केंद्र में दाखिल होने की इजाजत नहीं मिलती है। इससे उनका पूरा साल भी बर्बाद हो सकता है। लेकिन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के शैक्षिक सत्र 2025-26 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बोर्ड ने नियमों में थोड़ी ढील देने का फैसला किया है। बोर्ड परीक्षा में अगर, छात्र एडमिट कार्ड ले जाना भूल गए हैं, तब भी उन्हें परीक्षा देने की इजाजत मिल सकती है।

अगली परीक्षा में दिखाना होगा प्रवेश पत्र

यूपी बोर्ड की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार, छात्र अगर किसी परीक्षा में एडमिट कार्ड ले जाना भूल जाते हैं तब भी उन्हें परीक्षा देने की अनुमति दी जा सकती है। यह फैसला परीक्षा केंद्र पर शिक्षक के स्वविवेक पर निर्भर करेगा। लेकिन, शिक्षक अगर परीक्षा देने की अनुमति देते हैं तो छात्र को अगले पेपर में एडमिट कार्ड प्रस्तुत करना होगा। अगर छात्र अगले दिन की परीक्षा में भी एडमिट कार्ड साथ लेकर नहीं आएगा तो उससे बोर्ड परीक्षा देने से रोका जा सकता है।

प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं दी, तब भी दे सकेंगे एग्जाम

यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिए के छात्रों को एक और मामले में भी रियायत दी है। कोई छात्र किसी कारणवश अगर इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं दे पाया है, तब भी उसे फाइनल परीक्षा में हिस्सा लेने का मौका जरूर दिया जायेगा। थ्योरी एग्जाम संपन्न होने के बाद ऐसे छात्रों के लिए दोबारा प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा।

बोर्ड की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोक कर सकते हैं स्कूल


यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जा चुके हैं। स्कूल इन्हें डाउनलोड कर छात्रों को वितरित कर सकते हैं। छात्र अपने स्कूल में प्रिंसिपल या क्लास टीचर से संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैं।

18 फरवरी से दो शिफ्ट में परीक्षा

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिए की थ्योरी परीक्ष 18 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संपन्न करवाई जाएंगी। इस साल यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में 5230297 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। हाई स्कूल में 2750945 स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं जिसमें से 1438683 छात्र और 1312263 छात्राएं हैं। वहीं, 12वीं कक्षा में 2479352 छात्रों का पंजीकरण है जिसमें से 1303012 छात्र और 1176340 छात्राएं रजिस्टर्ड हैं।

JEE Main Result 2026: कब जारी होगा जेईई मेन एग्जाम का रिजल्ट? आया ये बड़ा अपडेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।